राष्ट्रीय एथलेटिक्स में सीहोर का नाम रोशन करेंगे बिरम सिंह
12 से 16 नवंबर तक शिवपुरी में होने वाली प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व

सीहोर। शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान के प्रतिभावान खिलाड़ी बिरम सिंह का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 के लिए हुआ है। अब वे राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इससे पहले 7 से 11 अक्टूबर तक शिवपुरी में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें बिरम सिंह ने 3000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
शिवपुरी के लिए हुए रवाना
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 12 से 16 नवंबर तक शिवपुरी में आयोजित की जा रही है। इस स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए बिरम सिंह सीहोर से शिवपुरी के लिए रवाना हो चुके हैं।
अधिकारियों और कोच ने दी बधाई
बिरम सिंह की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा, प्राचार्य आलोक शर्मा, खेल अधिकारी अताउल्लाह खान, खेल प्रभारी राजेश मालवीय, महेंद्र चौथम, शैलेंद्र सिंह चौहान, प्रशिक्षक मीना परमार, प्रभात मेवाड़ा, धर्मेंद्र बाथम, संजय कर्मा, योग प्रभारी मनीष व्यास, मंजू प्रजापति, लोकेश परमार और सुरेंद्र कुशवाहा सहित संस्थान के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है।



