आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

मुख्यमंत्री ने बुदनी को दी 59 करोड़ 21 लाख की सौगात

- मुख्यमंत्री अब बुदनी के लिए दिया नया नारा- अपनी बुदनी प्यारी बुदनी, देश में होगी न्यारी बुदनी, बुदनी को जिताना है, वाटर प्लस बनाना है...

सीहोर-रेहटी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुदनी गौरव दिवस के अवसर पर बुदनी को 59 करोड़ 21 लाख के विकास कार्योें की सौगात दी है। बुदनी गौरव दिवस के अवसर पर बुदनी पहुंचे मुख्यमंत्री ने यहां के निर्माण कार्य एवं विकास कार्योें का भूमिपूजन भी किया। अब मुख्यमंत्री ने बुदनी को लेकर नया नारा दिया है। उन्होंने कहा कि अब अपनी बुदनी प्यारी बुदनी, देश में होगी न्यारी बुदनी, बुदनी को जिताना है, वाटर प्लस बनाना है…।
प्रदेश में ग्राम गौरव दिवस मनाए जा रहे हैैं। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री ने अपने गृह ग्राम जैत सेे की थी औैर अब 6 मार्च को बुदनी का गौरव दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बुधनी नगर में 44 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बने सीवरेज सिस्टम के लोकार्पण के अलावा 8 लाख 56 हज़ार की लागत से वार्ड क्रमांक 8 की सीसी रोड का लोकार्पण, प्रज्जवल बुधनी योजना के अंतर्गत बुधनी नगर में 4 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत के पांच स्वागत द्वारों का भूमिपूजन, बुधनी नगर के विभिन्न वार्डों में 8 करोड़ 41 लाख 59 हज़ार के विकास कार्यों का भूमि पूजन सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
63 कन्याओं का किया पूजन-
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर 63वें जन्मदिन के अवसर पर 63 कन्याओं का पूजन किया। यह सभी कन्याएं केसरिया, सफेद तथा हरे रंग की वेशभूषा में तिरंगे को प्रदर्शित कर रही थी। कार्यक्रम में सासंद रमाकांत भार्गव, प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, गुरूप्रसाद शर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, निर्मला बारेला, जनपद अध्यक्ष विमला रामनारायण साहू, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा विजय सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
बुदनी के लिए नया नारा दिया-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी के सहयोग से बुदनी को देश का पहला वाटर प्लस शहर बनाने के साथ ही ऐसे शहर के रूप में विकसित किया जाएगा, जो स्वच्छता, सुंदरता, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पर्यावरण में उत्कृष्ट होगा। मुख्यमंत्री रविवार को बुदनी के गौरव दिवस में परिचर्चा के रूप में संबोधित कर रहे थे। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा सांसद रमाकांत भार्गव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों तथा नगरवासियों ने इस गौरव दिवस की परिचर्चा में भाग लेकर अनेक संकल्प व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर आज देश का पहला वाटर प्लस महानगर है और हम सबके सहयोग से बुदनी को भी देश का छोटे शहरों की श्रेणी में पहला वाटर प्लस शहर बनाया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बुधनी नगर में 44 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बने सीवरेज सिस्टम के लोकार्पण के अलावा लगभग 59 लाख के निर्माण और विकास कार्याे का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष से गौरव दिवस पर 3 दिवसीय कार्यक्रम होंगे, लेकिन इस वर्ष मई में ये कार्यक्रम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजी-रोटी सरकार की पहली प्राथमिकता है। अन्य स्वरोजगार के साथ बुदनी के खिलौना व्यवसाय को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी का कार्यक्रम भी ऐतिहासिक किया जाएगा, जो देश को प्रेरणा देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरव दिवस का यह संदेेश है कि हम बेटियों का सम्मान करें और उनके जन्म लेने पर बाजे बजाकर उनका स्वागत करें। उन्होंने कहा कि बुदनी को कुपोषण मुक्त बनाया जाएगा तथा जनसहयोग से हर आंगनबाड़ी को उत्कृष्ट बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के आव्हान पर अनेक व्यक्तियों ने आंगनबाड़ी गोद भी ली। उन्होंने व्यापारी संघ का आव्हान किया कि वे बुदनी को एक रंग में रंगने के लिए अपने प्रतिष्ठान और अन्य व्यापारिक परिसरों के लिए किसी एक रंग का चयन करें। मुख्यमंत्री ने बुदनी के विकास को गति देने तथा निर्माण कार्यों पर निगरानी रखने के लिए नागरिकों से दीनदयाल समितियों के गठन का आग्रह किया। इस अवसर पर बुदनी के अनेक संगठनों द्वारा स्वच्छ, स्वस्थ्य, प्रगतिशील बनाने के लिए संकल्प लेने पर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने बुधनी नगर का किया भ्रमण, कचरा साफ कर स्वच्छता का दिया संदेश-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कचरा गाड़ी में कचरा डालकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से बुधनी नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने बुधनी नगर का भ्रमण किया तथा नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बनाए गए पार्क का निरीक्षण किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने बुधनी नगर में 44 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण भी किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने नगर के राजेश पाल तथा सुभाष पंजाबी के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों के निधन पर शोक संवेदना तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने विहान फूड इंडस्ट्री की आधारशिला रखी-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी के जर्रापुर में निजी क्षेत्र की विहान फूड इंडस्ट्री का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित इस उद्योग से क्षेत्र के किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधनी में नए युग की शुरुआत हुई है। क्षेत्र में औद्योगीकरण को गति देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगों के लिए भूमि उपलब्ध कराने की सरकारी प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है, ताकि उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में किसी तरह की कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस उद्योग द्वारा कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण कर अनेक तरह के खाद्य एवं पेय पदार्थ तैयार किए जाएंगे। इस उद्योग से लगभग 900 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
लक्ष्मी नारायण नव कुंडीय यज्ञ एवं राम कथा में शामिल हुए-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी तहसील के बासगहन में आयोजित लक्ष्मी नारायण नव कुंडीय यज्ञ एवं राम कथा में शामिल हुए। उन्होंने पद्म विभूषण संत रामभद्राचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर को पाने के तीन मार्ग है। एक ज्ञान मार्ग, दूसरा भक्ति मार्ग तथा तीसरा कर्म मार्ग है। उन्होंने कहा कि संत ज्ञान मार्ग से ईश्वर को प्राप्त करते हैं तथा हनुमान जी और मीरा बाई ने भक्ति मार्ग के माध्यम से ईश्वर को प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य व्यक्ति कर्म मार्ग से ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिसका जो कर्म है, वह पूरी ईमानदारी से करें। शिक्षक ईमानदारी से पढ़ाएं, शासकीय सेवक पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करें, किसान खेतों में मेहनत कर अन्न पैदा करें और व्यापारी पूरी ईमानदारी से व्यापार करें। मुख्यमंत्री ने आचार्य रामभद्राचार्य स्वामी के आग्रह पर भजन भी सुनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, da je za dober obrok pogosto dovolj že nekaj preprostih sestavin. Kako jih smiselno združiti, je vredno podrobneje raziskati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Na videz sprijeta ajdova kaša Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj manj soli, a to ne deluje vedno. Bolj pomaga, da jed obogatimo s svežimi zelišči, stročnicami in sezonsko zelenjavo ter tako dobimo okus, ki nas res nasiti.