Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मण्डी ग्राउंड पर पहली बार गूंजी हॉकी की गूंज, विधायक कप राज्य स्तरीय महिला हॉकी टूर्नामेंट में उमड़ा जनसैलाब

सीहोर। शहर के मण्डी स्थित लाल बहादुर शास्त्री मैदान पर पहली बार हॉकी के रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। अब तक इस मैदान पर क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबॉल और कबड्डी जैसे खेल मुकाबले तो होते रहे हैं, लेकिन इतिहास में यह पहला मौका है जब मण्डी ग्राउंड हॉकी की स्टिक और बॉल की खडख़ड़ाहट से गुलजार हुआ है।
विधायक सुदेश राय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विधायक कप राज्य स्तरीय महिला हॉकी टूर्नामेंट में भाग ले रही महिला खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए मैदान पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
15 नवंबर को हुआ शुभारंभ
जिला हॉकी संघ एवं मास्टर गेम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 नवंबर को समाजसेवी अखिलेश राय द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थानए उत्तरप्रदेश और हरियाणा जैसे विभिन्न राज्यों की महिला हॉकी टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में अलीगढ़, भीलवाड़ा, मुस्कान फाउंडेशन, उदयपुर, इटावा, उज्जैन, सीहोर, देवास, शाजापुर, कालापीपल, विदिशा, सिरोंज और फातिमा क्लब सहित कई जानी-मानी टीमें अपनी खेल प्रतिभा का जलवा बिखेर रही हैं। शुरुआती नॉकआउट मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने बेहतरीन स्टिक वर्क, गजब की टीम भावना और संघर्षपूर्ण खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया।
17 नवंबर को खेले जाएंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले
आयोजकों के अनुसार शुरुआती दौर के कड़े मुकाबलों के बाद अलीगढ़, इटावा, पटना क्लब, सीहोर, सिरोंज और शाजापुर सहित अन्य प्रमुख टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी पक्की जगह बना ली है। 17 नवंबर 2026 को होने वाले इन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों को लेकर खिलाडिय़ों के साथ-साथ खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
बढ़ाया खिलाडिय़ों का हौसला
महिला खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए अरुणा राय, सीहोर तहसीलदार अमित सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीआर अनीश, रामप्रकाश चौधरी, नायक खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौज्ूद रहे, जिन्होंने खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान जिला हॉकी संघ की ओर से आफश अहमद, कोच रसूल सिद्दीकी एवं संघ के सभी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। मुकाबलों में निष्पक्ष खेल संपन्न कराने की जिम्मेदारी रेफरी एवं अंपायर सतीश रैकवार और देवेंद्र प्रताप ने बखूबी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button