खेल

दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला करने के आरोप में 5-6 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

मुंबई
आईपीएल 2022 की एक मजबूत टीम दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला करने की खबर सामने आ रही है जिसके चलते 5-6 अज्ञात लोगों के ऊपर FIR दर्ज कराई गई है। इस बार का आईपीएल का मुंबई और पुणे में खेला जाएगा और यह घटना भी वहीं की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली कैपिटल आईपीएल टीम खड़ी बस पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143,147,149,427 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस दौरान घटनास्थल से कुछ फोटो भी सामने आए हैं।

कोविड के चलते आईपीएल के मैच महाराष्ट्र में मुंबई एरिया के आसपास ही आयोजित किए जाने हैं। दिल्ली कैपिटल्स को पहला मुकाबला ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेलना है जो 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा। आईपीएल 2021 में, दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में पहले स्थान पर रही, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेशन राउंड में हार गई। इस बार भी इस टीम के कप्तान ऋषभ पंत होंगे। हाल ही में दिल्ली की टीम ने शेन वॉटसन को अपने सहायक कोच के तौर पर नियुक्त किया है। टीम के हेड कोच लीजेंडरी रिकी पोंटिंग हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वार्नर को भी रिटेन किया हुआ है। टीम के गेंदबाज कोच अजीत अगरकर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kan jij het woord 'wijn' in 7 seconden vinden: Каков тип мужчины подвергается риску: очень простой IQ-тест за 5 Kun jij de 3 Ontdek het verborgen woord in 6 seconden: Slechts 2% van de Adelaarsogen: het supermoeilijke puzzelspel waarbij je binnen 5 seconden Alleen mensen met een Krankzinnige optische De ultieme uitdaging: kun jij