विदेश

शहबाज शरीफ अगले पीएम, मरियम गृहमंत्री, बिलावल विदेश मंत्री… ऐसी होगी पाकिस्तान में अगली सरकार?

इस्लामाबाद
पाकिस्तान में इमरान खान की प्रधानमंत्री पद से विदाई करीब करीब तय हो गई है और अगले 72 से 96 घंटे में इमरान खान सरकार का गिरना तय माना जा रहा है। वहीं, अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने नई सरकार के गठन की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा है कि, 'इमरान खान का खेल खत्म हो गया है।'

गिरने वाली है इमरान सरकार?
पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल चरम पर है और इमरान खान की सरकार 25 तारीख को गिर सकती है। अगर 25 मार्च को इमरान खान खुद इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देश की नेशनल असेंबली में 28 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी, जिसमें इमरान खान के पास अब बहुमत नहीं है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के करीब 30 सांसद बागी होकर पार्टी इस्लामाबाद के सिंध हाउस में छिपे हुए हैं, जिसको लेकर इमरान खान ने कहा है कि, विपक्षी पार्टियां हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है। वहीं, दो प्रमुख सहयोगी पार्टियां भी इमरान खान सरकार से अपना समर्थन वापस ले सकती हैं। इमरान खान के गृहमंत्री शेख रशीद ने सहयोगी पार्टियों पर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद माना जा रहा है, कि सहयोगी पार्टियों के साथ इमरान खान के संबंध काफी खराब हो चुके हैं। इस बीच विपक्षी पार्टियों ने अगली सरकार की रूपरेखा भी तैयार कर ली है।

शहबाज शरीफ होंगे पीएम
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की स्थिति में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी प्रमुख शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाएगी। पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने सोमवार को कहा कि, पाकिस्तान में विपक्ष प्रधानमंत्री के लिए अगले उम्मीदवार की नियुक्ति पर "बैठकर फैसला करेगा" लेकिन पीएमएल-एन शहबाज शरीफ को नामित करेगी। आपको बता दें कि, शहबाज शरीफ, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं, जबकि मरियम नवाज, नवाज शरीफ की बेटी हैं। नवाज शरीफ इस वक्त लंदन में हैं, जबकि पार्टी की कमान मरियम नवाज और शहबाज शरीफ के हाथों में है।

‘सामूहिक’ सरकार का होगा गठन
मरियम नवाज ने कहा, "इमरान खान! आपका खेल खत्म हो गया है।" सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) आधिकारिक तौर पर टूट गया है। पाकिस्तानी दैनिक द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, उन्होंने कहा कि, "पीएम को पता है कि अब कोई भी उनके बचाव में नहीं आएगा क्योंकि वह खेल हार गए हैं।" इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मरियम नवाज ने कहा कि, 'इमरान खान मानते हैं कि उनके खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है, लेकिन वह खुद के खिलाफ साजिश करते हैं। अगर उन्होंने अपना कर्तव्य पूरा किया होता, तो दस लाख लोगों को लामबंद करने का कोई कारण नहीं होता।"

इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली शुक्रवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बुलाई जाएगी। पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के लगभग 100 सांसदों ने 8 मार्च को नेशनल असेंबली सचिवालय के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि इमरान खान के नेतृत्व वाली पीटीआई सरकार देश में आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार है और इमरान खान की सरकार ने संसद में अपना बहुमत खो दिया है। जिसके बाद नेशनल असेंबली के स्पीकर ने 25 मार्च को संसद का सत्र बुलाया है।

आसिफ अली जरदारी अगले राष्ट्रपति?
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान की सरकार अगर गिर जाती है, तो इस हाल में विपक्ष की तरफ से सामूहिक सरकार का गठन किया जा सकता है, जिसके तहत बिलावल भुट्टो को देश का अगला विदेश मंत्री बनाया जा सकता है, जबकि, मरियम नवाज खुद देश की गृहमंत्री बन सकती हैं और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री आसिफ अली जरदारी को देश का अगला राष्ट्रपति बनाया जा सकता है। हालांकि, खबर ये भी है, कि अपनी सरकार बचाने की आखिरी कोशिश के तहत इमरान खान, देश के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा को उनके पद से बर्खास्त कर सकते हैं, लेकिन कुछ पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अगर इमरान खान ऐसा कुछ करने की कोशिश करते हैं, तो ये राजनीतिक स्टंट उनके पूरे राजनीतिक करियर पर ही भारी पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte nejnovější lifestylové tipy a triky, skvělé recepty a užitečné články o zahradničení na našem webu. Najdete zde inspiraci pro každodenní život a zároveň se dozvíte, jak si užít každý okamžik plný radosti a harmonie. Sledujte náš web a buďte v obraze s nejlepšími praktickými informacemi pro váš každodenní život. Buďte svědomitými zahradníky a vychutnejte si zdravé a čerstvé plody své práce. Cuketový kaviár: skvělá alternativa kaviáru dostupná v obchodě Tři "zlaté" způsoby, jak se v horku dobře vyspat, které Nezapomenutelné čištění: Jak efektivně vyčistit mezery mezi varnou Můžete zmrazit syrovou zelenou cibuli na zimu? Šest tajných míst na těle Jak se vyvarovat hromadění prachu v domě: účinné tipy : Jak Jak vybudovat Test osobnosti: První Mrkev vs. Mrkvový džus: Odborníci Jak chránit svůj Migréna na Nejoblíbenější tipy a triky pro domácnost, vaření a zahradničení: Inspirujte se našimi články plnými užitečných rad pro každodenní život. Objevte nové recepty, lifestylové nápady a rady pro pěstování zeleniny pro vaši zahradu. Staňte se mistry v kuchyni a zároveň zahradníky s našimi užitečnými články.