विदेश

इमरान खान को उल्टा पड़ने लगा खेल, पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच गोलीबारी

काबुल

अफगानिस्तान पर कब्जे के लिए तालिबान की मदद करना इमरान खान को अब उल्टा पड़ने लगा है। डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी सेना और अफगान तालिबान के बीच गोलीबारी चल रही है। ताजा घटनाएं शुक्रवार को बाजौर इलाके के गांवों गंजगाल, सरकानो और कुनौर में हुई हैं। स्थानीय मीडिया में आईं खबरों और पत्रकारों की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर गोलियां बरसा रहे हैं।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायरिंग होती रही। कथित तौर पर यह गोलीबारी उस समय शुरू हुई जब तालिबान के एक स्नाइपर ने सीमा पर तारबंदी में जुटे दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने यहां बस्तियों पर फायरिंग की। जवाब में तालिबानी लड़ाकों ने भी जमकर गोलीबारी की।

एक लोकल रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाके में भीषण गोलीबारी हुई। कई छर्रों और तोप के गोलों की जद में ग्रामीण आए। इस बीच, शनिवार को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने 19 दिसंबर को दर्रा आदम खेल में केंद्रीय मंत्री शिबली फराज पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें उनका ड्राइवर और अंगरक्षक घायल हो गए थे।

सीमा पर यह झड़प ऐसे समय पर हुई है जब तालिबान और पाकिस्तान ने दावा किया है कि तारबंदी को लेकर उन्होंने हलिया झगड़े को सुलझा लिया है। शुक्रवार को पत्रकारों के एक समूह से बात करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ स्तर पर यह तय किया गया है कि भविष्य में बाड़ से जुड़े मुद्दों को आपसी सहमति से निपटाया जाएगा। हालांकि, अधिकारी ने यह नहीं बताया कि असल में किस स्तर पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बातचीत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ontdek nieuwe manieren om je kookkunsten te verbeteren, handige life hacks voor het dagelijks leven en nuttige tips voor het verbouwen van je eigen groenten in de tuin op onze website. Laat je inspireren en leer nieuwe trucs om je leven gemakkelijker en leuker te maken. Kom regelmatig terug voor nieuwe artikelen en updates! Beste bloemen om in de lente in de tuin en De geheimen van het perfect bakken Knisperend en smaakvol: snelle ontbijtworststaafjes van Ector Tuinieren in augustus: ontdek de kracht De slimme truc voor het Haring en haringpasta gevulde snackbroodjes: makkelijke recepten Hoe de muffe Slechts twee lepels nodig: hoe kun je paprika's Snel en gemakkelijk recept voor Wat je van plastic flessen kunt maken: de Laat je niet wegwerpen: petunia's kunnen worden 'gereanimeerd' met één Handige trucjes voor wederverkopers: hoe Новый магнитный шторм устремляется к Ontdek handige tips en trucs voor het dagelijks leven, smakelijke recepten en nuttige artikelen over tuinieren op onze website. Leer hoe je je leven gemakkelijker en leuker kunt maken met onze geweldige suggesties en adviezen.