विदेश

रूस का दावा- यूक्रेन के चार शहरों में फ्यूल स्टोरेज को रातों-रात किया नष्ट

मास्को
रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को दावा किया कि उसकी मिसाइलों ने यूक्रेनी शहरों मायकोलायिव, खारकीव, ज़ापोरिज्जिया और चुहुइव में चार ईंधन भंडारण सुविधाओं को रातोंरात नष्ट कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन द्वारा मायकोलाइव और खार्किव शहरों के पास और सुदूर दक्षिण-पूर्व में डोनबास क्षेत्र में अपने सैनिकों की आपूर्ति के लिए सुविधाओं का उपयोग किया गया था। गौरतलब है कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में हजारों सैनिकों को भेजे थे। पूरी दुनिया इस इसे रूस की मनमानी और महायुद्ध कह रही है लेकिन, खुद रूस ने इसे अपने दक्षिणी पड़ोसी की सैन्य क्षमताओं को नीचा दिखाने और खतरनाक राष्ट्रवादी कहे जाने वाले लोगों को जड़ से उखाड़ने के लिए एक विशेष अभियान का नाम दिया।  यूक्रेन की सेना हालांकि रूसी सैनिकों के प्रहार का कड़ा जवाब दे रही है लेकिन रूस यूक्रेन के कई शहरों को बर्बाद कर चुकी है। यूक्रेनी सैनिक अभी तक अपने कई शहरों को रूस के कब्जे से छुड़ाने का दावा भी कर चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
U umělce Chyba trva pouze 7 Hádanka pro ty, kteří mají Získej knihu se záložkou za 7 Jak najít chybu v obrázku za 5 sekund: náročný Která skvrna se podoba polibku? Obrazkový Čtyři tváře na