धर्म

14 अप्रैल 2022 गुरुवार राशिफल

मेष : आज व्यवसाय में नया अनुबंध हो सकता है। कला से जुड़े लोग आज सोशल मीडिया के जरिये अपनी स्किल को सुधारने में बिजी रहेंगे, जो छात्र विज्ञान की फील्ड से जुड़े हैं उन्हें आज ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल रहेगी।

वृष : व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। आज सोशल मीडिया पर कुछ अंजान लोगों से आपकी बात होगी, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। साथ ही भाई से बिगड़े हुए रिश्ते मजबूत बनेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी।

मिथुन : आज छात्र सफल रहेंगे। आईटी व बैंकिंग में काम करने वालों को करियर में कल के बाद प्रोमोशन संभावित है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। मकर व तुला राशि के मित्र से लाभ होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

 

कर्क : जॉब में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। मित्रों की सहायता से बड़ा कार्य होगा। महिलाएं आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी और जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी।

सिंह : जांब में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव रहेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा और सिनियर डॉक्टर्स का सहयोग मिलेगा, जो व्यक्ति राजनीति में हैं उनका समाज में नाम बढ़ेगा,आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी।

कन्या : शिक्षा में उन्नति होगी। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आज बच्चे अपनी माता से कुछ अच्छा सीख सकते हैं, जो भविष्य में उनके बहुत काम आएगा। जॉब में लाभ प्रदान करेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

तुला : आज जॉब में दायित्व में कुछ परिवर्तन की स्थिति हो सकती है। आज आपको कोई धार्मिक काम करने का मौका मिलेगा। जो लोग प्रॉपर्टी का बिज़नेस करते हैं उन्हें अच्छी डील मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगो को आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक : शिक्षा के लिए अनुकूल समय हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बच्चों की खिलखिलाहट से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात शेयर करने में आप को राहत महसूस होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस में लाभ की संभावना है।

धनु : पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में संघर्ष है। आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। सोशल मीडिया के सहारे आप सामाजिक कार्यों में मदद करेंगे। करोबार में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा। धन आगमन होने के संकेत हैं।

मकर : आज व्यवसाय में लाभ संभावित है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। ऑफिस के सहकर्मी आपको अन्य दिन की अपेक्षा अधिक समझेंगे और आपके कार्यों में आपकी सहायता करेंगे। आपका स्वास्थ मध्यम रहेगा. आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।

कुंभ : राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख मिल सकता है। आज का दिन सुनहरा रहने वाला है जो पैसा काफी दिनों से फसा हुआ था आज आपको मिल जाएगा। घर के किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी । आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपके कुटुम्बों में वृद्धि होगी।

मीन : जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज आपको मन मुताबिक फल प्राप्त होगा। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे, प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.