Newsसीहोर

8 मई को आयोजित होगा लाडली लक्ष्मी उत्सव

- कलेक्टर ने जिले में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाने के अधिकारियों को दिए निर्देश

सीहोर। दो मई से 11 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जा रहा है। लाडली लक्ष्मी उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 8 मई को लाल परेड ग्राउन्ड भोपाल में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री ठाकुर ने 8 मई के पूर्व सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थानीय परंपरा अनुसार सभी लाडली परिवारों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य विभागों के मैदानी अमलों द्वारा आमंत्रित किये जाने के निर्देश दिए है। ग्राम पंचायत एवं शहरी जोनल, वार्ड के स्थानीय कार्यक्रमों में स्थानीय व्यक्ति, महिला, जिन्होंने समाज में व्यापक बदलाव का कार्य किया हो, उनका 10 मिनट का उद्बोधन रखा जाने के निर्देश दिए है। ग्राम पंचायत के अलावा संबंधित ग्रामों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाये ताकि लाडली लक्ष्मियों को अधिक दूरी न तय करना पड़े। जिला, ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर के कार्यक्रमों में शाम 6.30 से 07 बजे तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाने एवं कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली लक्ष्मियों के अभिभावकों सहित एक साथ एक रैली के रूप में स्थानीय वाद्य यंत्रों की संगीतमय प्रस्तुति के साथ लाया जाने के निर्देश दिए हैं। सभी को तिलक कर स्वागत करने तथा रैली के दौरान स्थानीय समूहों द्वारा लाडलियों तथा उनके अभिभावकों पर यथासंभव पुष्प वर्षा की जाने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री ठाकुर ने निर्देश दिए कि लाडली लक्ष्मी उत्सव में व्यापक जनभागीदारी तथा शतप्रतिशत लाडलियों एवं उनके परिवारों को जोडने के लिए प्रत्येक स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए, जिसमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैन्ड, स्थानीय हाट बाजार आदि स्थलों पर लाडली गीतों को बजाया जाये। साथ ही सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, व्हाटसएप, टेलीग्राम आदि) पर संदेशो को प्रसारित किया जाए। राज्य स्तर से प्रसारित होर्डिग प्रोटोटाईप अनुसार प्रत्येक स्तर पर होर्डिग लगाया जाए। साथ ही वॉल राईटिंग को प्रत्येक स्तर पर कराया जाए। छोटे शहरों अथवा नगर पंचायतों में सुविधा अनुसार एक या दो स्थानों पर तथा बडे महानगरों में वार्ड, जोन स्तर पर सुविधा अनुसार ऐसे परिसर का चयन किया जाए, जहां स्क्रीन लगाकर बैठक व्यवस्था की जा सकें। महाविद्यालय, स्कूल, समुदायिक भवन, विभिन्न समाजों के धर्मशाला आदि। राज्य स्तरीय लाडली लक्ष्मी उत्सव को व्यापक रूप देने के लिए सभी प्रतिनिधियों, जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों, अंत्योंदय समितियों, महिला स्वसहायता समूह, स्वच्छता दूतों, किसान मित्र, सहयोगिनी मातृ समितियों, शौर्या दल के सदस्यों, स्वयंसेवी संगठनों का तथा डेवलपमेंट पार्टनर्स का प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
शहरी क्षेत्रो में वाहनों पर जनसंपर्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे लाडली महिमा गान को लगातार बजाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से डोडी पिटवाई जाए, साथ ही भजन मंडलियों द्वारा किए जाने वाली प्रभात फेरियों में लाड़ली महिमा गान गाया जाने के संबंध में व्यवस्थायें की जाए। राज्य से जारी लाडली लक्ष्मी पर आधारित गीत का उपयोग सभी कार्यक्रमों में किया जाए। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम के सम्मानीय अतिथि सभी लाडलियों एवं उनके अभिभावको को स्थानीय सहयोग से प्रसाद, लडडु, मिठाई, स्वल्पाहार वितरण किया जाने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रफुल्ल खत्री सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.