जॉब्स

UPSSSC : 672 पदों पर भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का मिलान 11 मई से

 लखनऊ
 

UPSSSC : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) के 672 पदों पर भर्ती के लिए प्रमाण पत्रों का मिलान 11 से 26 मई तक कराएगा। आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि प्रमाण पत्र मिलान के लिए 1861 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसका मिलान आयोग के गोमतीनगर स्थित कार्यालय में दो पालियों में प्रात: 10 बजे और दूसरी पाली अपराह्न 1 बजे से किया जाएगा। इसके बारे में पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर देखी जा सकती है। प्रमाण पत्र का मिलान वेबसाइट पर डाल दिया गया है।

UPSSSC से एक साल में मिलेंगी 28 हजार से अधिक नौकरियां
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (पीईटी 2022) का आयोजन 18 सितंबर 2022 होगा। वहीं 8985 पदों के लिए राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2021-2022 ( upsssc lekhpal exam date ) करीब दो माह बाद 19 जून 2022 को होगी। सम्मिलित प्रवर अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा 29 जून 2022 को होगी।
UPSSSC भर्ती परीक्षाओं की तिथियां
– स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा – 8 मई
– कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त सवर्ग) प्रतियोगिता परीक्षा – 22 मई
– सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) सामान्य चयन प्रतियोगिता परीक्षा 2018 – 22 मई
– राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा – 19 जून 2022
– सम्मिलित प्रवेर अवर वर्ग सहायक पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2021- 29 जून 2022
– सहायक बोरिंग टेक्नीशियन प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 – 3 जुलाई 2022
– अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2021- 17 जुलाई
– सम्मिलित तकनीकी सेवा प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2016 – 7 अगस्त 2022
– वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 – 21 अगस्त 2022
– प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 – 18 सितंबर 2022
– सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्ववेक्षक सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 की पुनर्परीक्षा – यथासमय सूचित किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.