राज्य

भाजपा ने जातीय जनगणना का कभी विरोध नहीं किया, मांझी ने किया स्वागत: सुशील कुमार

पटना
जातीय जनगणना को लेकर भाजपा नेताओं की तरफ से अभी तक जदयू और राजद से अलग सुर ही सुनाई देते रहे हैं। लेकिन मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने साफ किया कि भाजपा ने कभी जातीय जनगणना का विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इसे कराना संभव नहीं है। राज्य सरकार चाहे तो वह स्वतंत्र है। मोदी के बयान का सूबे के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने स्वागत किया है।

मोदी ने कहा कि भाजपा ने कभी जातीय गणना का विरोध नहीं किया है। बिहार विधानसभा, विधान परिषद, ओड़िसा विधान सभा के सर्वसम्मत प्रस्ताव में साथ थी। ट्विटर पर वीडियो जारी कर सुशील मोदी ने कहा कि दुष्प्रचार किया जा रहा है कि भाजपा जातीय जनगणना के विरोध में है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बिहार विधानसभा और विधान परिषद से दो-दो बार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ था। इन दोनों प्रस्तावों के पास होने के समय भाजपा भी शामिल थी।

मोदी ने कहा कि अगर हम जातीय जनगणना के विरोध में होते तो शामिल ही क्यों होते? उन्होंने कहा कि ओडिशा विधानसभा में भी इसको लेकर प्रस्ताव पास किया गया जिसमें भाजपा साथ थी। उन्होंने याद दिलाया कि जातीय जनगणना को लेकर जब सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने गए थे तो हमने अपनी सरकार के वरिष्ठ मंत्री जनकराम को शामिल किया।  

सुशील मोदी ने कहा कि अगर हम विरोध में ही होते तो भाजपा की तरफ से किसी को क्यों भेजते। सुशील मोदी ने कई राज्यों का हवाला देते हुआ कहा कि बीजेपी ने कभी जातिगत जनगणना का विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस संबंध में दुष्प्रचार कर रहे हैं। केंद्र सरकार के लिए जातीय जनगणना कराना संभव नहीं है। राज्य सरकार इसके लिए स्वतंत्र है।

इससे पहले बिहार में जातीय जनगणना नहीं कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी मुखर रही है। समय-समय पर बीजेपी के नेता राज्य में जातीय जनगणना की जरूरत नहीं होने की बात करते रहे हैं। जबकि राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) बिहार के पिछड़ा होने की बात कहते हुए जातीय जनगणना पर विपक्ष के साथ है। हाल ही में इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुलाकात भी हुई थी। रविवार को नीतीश ने कहा था कि जातिगत जनगणना को लेकर जल्द ही सर्वदलीय बैठक कर निर्णय ले लिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Få inspiration til din næste gourmethaps med vores samling af lækre opskrifter og kreative køkkenløsninger. Fra simple lækkerier til imponerende festmåltider, vi har dig dækket. Og hvis du elsker at være i haven, så lad vores ekspertråd guide dig gennem hvert trin af at dyrke sund og lækker mad derhjemme. Uanset om du er en erfaren kok eller en nybegynder i haven, vil vores livsstilshacks og tips hjælpe dig med at få mest muligt ud af din tid og dine ressourcer. Kom og tag et kig, og lad os sammen skabe noget fantastisk! Test din IQ på 10 sekunder: en sjov optisk illusion Forårets Superfood: Sådan laver Kun folk med høj IQ kan Hvad er 4-5 tabletter og Kun en person med ørnesyn kan Enkel IQ-test: Find Cellofanpose til vask Eksplosiv optisk illusion: Find den 'vilde' fejl på 5 sekunder: En simpel IQ-test Hvorfor maden sidder fast på panden: årsager Utroligt vanskeligt puslespil: Find 5 Et udfordrende logisk problem: Få folk over en Hvem er en kvindes mand: En spændende 5-sekunders Lykke i hjemmet: Få de bedste tips og tricks til at forbedre dit daglige liv på vores hjemmeside! Udforsk vores lækre opskrifter, nyttige lærdom og smarte haveråd for at få mest muligt ud af din tid og energi. Uanset om du leder efter en hurtig måde at forbedre din madlavning eller ønsker at få mere ud af din have, har vi dig dækket. Besøg vores hjemmeside i dag og lad os hjælpe dig med at gøre dit liv lidt lettere!