विदेश

कोरोना की चीन में धीमी पड़ी रफ्तार, बीते 24 घंटे में मिले 20 नए केस

बीजिंग
चीन में कोरोना वायरस के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, देश पिछले 24 घंटों में 20 नए कोविड-19 के मामलों की पुष्टि की गई है। जिसमें बीजिंग में आठ और तियानजिन और शंघाई में छह-छह मामले शामिल हैं।

बीजिंग में मिले आठ नए केस
बीजिंग नगरपालिका स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को कहा कि बीजिंग में रविवार को आठ नए स्थानीय रूप से प्रसारित Covid​-19 मामले और चार स्थानीय स्पर्शोन्मुख मामलों की पुष्टि की गई थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को 50 Covid​​-19 रोगियों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई थी।

शंघाई में 6 केस किए गए दर्ज
नगरपालिका स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को कहा कि चीन के शंघाई में रविवार को छह स्थानीय रूप से प्रसारित COVID-19 मामले और 61 स्थानीय स्पर्शोन्मुख मामलों की पुष्टि की गई थी। समाचार पोर्टल के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी सोमवार की रिपोर्ट में कहा कि रविवार को 215 Covid​​​​-19 रोगियों के ठीक होने के बाद चीन में 2,748 Covid​​​​-19 से पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा है।

शनिवार को चीन में मिले थे 54 केस
इससे पहले, शनिवार को चीन में कोरोना वायरस के 54 नए केस दर्ज किए गए थे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को बताया था कि चीन में 54 नए केस मिले हैं। जिसमें 29 शंघाई और 14 बीजिंग में दर्ज किए गए थे। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, 50 कोविड-19 रोगियों को ठीक होने के तुरंत बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई थी।

शुक्रवार को मिले थे 71 नए केस
वहीं, चीन में शुक्रवार को 71 नए कोविड-19 के केस मिले थे। जिनमें से 39 शंघाई और 18 बीजिंग में केस मिले थे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने इन नए केसों की पुष्टि की थी। इस बीच, शुक्रवार को कुल 269 COVID-19 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tato nádherná sváčina je Jak správně vařit rýži, aby se Okurky jako McDonald's: usnadňují recept Proč je důležité sklízet brambory až Jak vyčistit vosk doma ze stolů z látky Kolik vody pít, abychom měli energii: odborníci odhalili Jak krmit nosnice na venkově: sbírání Jak přidávat vodu do pánve při smažení vajec: trik hostitelky