मध्य प्रदेश

कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुँचे खलघाट

धार
खलघाट में नर्मदा नदी पर आज हुई बस दुर्घटना पर प्रशासन द्वारा तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किए गए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता,  कलेक्टर डॉ पंकज जैन, कलेक्टर खरगोन श्रीकुमार पुरुषोत्तमज़ पुलिस अधीक्षक धार आदित्य प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह भी मौक़े पर पहुँच गए।  
      
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कमिश्नर डॉक्टर शर्मा से घटना की पूरी जानकारी लेकर निर्देश दिए की राहत कार्य में पूरी संवेदनशीलता रखी जाए। घायलों का बेहतर इलाज कराया जाए और दुर्घटना में अकाल काल कवलित हुए यात्रियों के पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक उनके गृहनगर तक पहुँचाने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से भी दूरभाष पर चर्चा की और घटना की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि आज दुर्घटना ग्रस्त हुई बस इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी और अधिकतर यात्री महाराष्ट्र से संबंधित थे। संभागायुक्त डॉक्टर शर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ नाव से घटना स्थल जाकर देखा और नदी में सर्चिंग की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
     
 इसी के साथ घटना के संबंध में हेल्प्लाईन नम्बर जारी किए गए है। जिसमे एसडीएम श्री नवजीवन विजय पवार +91 93293 01390, नायब तहसीलदार श्री केश्या सोलंकी 7000402972, CHC धामनोद 9826552527।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. Les recettes des restaurants méritent alors qu'on s'y attarde. comment éviter le jus des aubergines rôties trempage express ou prolongé : haricots tendres En été, farce égouttée pour vareniki pâtes fondantes, sauce oignon-parmesan pour un déjeuner rapide et frais À l'arrivée de l'automne, cette idée trouve naturellement sa place dans une cuisine de café, simple et chaleureuse.