Newsसीहोर

कोई भी चिंता न करें, सरकार आपके साथ में है : विधायक सुदेश राय

विधायक सुदेश राय ने किया अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरान, जानी स्थिति, दिए निर्देश

सीहोर। सीहोर के बेहद संवेदनशील विधायक सुदेश राय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके स्थितियां जानी। इस दौरान कई लोगों ने विधायक के सामने उनके घर, सामान सहित फसलों के नुकसान की बात रखी। इस पर विधायक सुदेश राय ने कहा है कि कोई भी चिंता नहीं करें। प्रदेश की भाजपा सरकार आपके साथ में हैं। सबको नुकसान की भरपाई का मुआवजा दिलाया जाएगा। इस संबंध में विधायक सुदेश राय ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं। विधायक सुदेश राय गत दिनों लगातार बारिश से उत्पन्न हुई स्थिति का जायजा लेने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में पहुंचे। उन्होंने प्रभावित लोगों से भेंट की और हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने श्यामपुर में अति वर्षा से क्षतिग्रस्त घरों का अवलोकन किया तथा लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित कराया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र का सर्वे कर सभी को राहत प्रदान की जाएगी। इधर जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह एवं अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर ने भी नगर के कर्बला पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल पर पानी होने पर आवागमन को रोकने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
कई गांवों में पहुंचे विधायक, देखी स्थिति-
विधायक सुदेश राय ने अहमदपुर-चरनाल सहित कई गांवों में जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से चर्चा कर हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने जमोनिया तालाब, ग्राम नाइहेड़ी के देहरी, रावतखेड़ा सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विधायक ने लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र का सर्वे कर सभी को राहत प्रदान की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह एवं अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdi, da so okusni in zdravi recepti težko združljivi. V resnici prava izbira sestavin prinese oboje, zato je smiselno podrobneje raziskati njihove možnosti. drobni koraki za zamrzovanje sliv in grozdja med vlaganjem preveč škroba naredi lokum gumijast Najpogostejša napaka je, da zdrave jedi preveč zakompliciramo. Raje izberite nekaj svežih sestavin, dodajte začimbe in pustite, da njihov okus pride do izraza.