छत्तीसगढ़

कटघोरा में भजन गायिका शहनाज़ अख्तर के जगराता से शारदीय नवरात्र का होगा शुभारंभ

कोरबा, माता की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्र सोमवार 26 सितम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। कटघोरा नगर में नवरात्रि पर्व को लेकर जोर-शोर से तैयारियां शुरू हैं। जगह-जगह माता की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस वर्ष कटघोरा गायत्री मन्दिर स्थित माँ गायत्री दुर्गोत्सव समिति द्वारा नवरात्रि के प्रथम दिन प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज़ अख्तर के जगराता का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम 26 सितम्बर दिन सोमवार को कटघोरा के हाई स्कूल स्टेडियम मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है। कुछ दिन पूर्व गणेश पूजा के दौरान शहनाज़ अख्तर के कार्यक्रम की प्रस्तुति कटघोरा के अग्रसेन भवन में आयोजित कि गयी थी। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से यह कार्यक्रम स्टेडियम मैदान के स्थान की जगह न होकर अग्रसेन भवन में रखा गया था। लेकिन जगह की कमी के कारण कई दर्शकों को शहनाज़ अख्तर के कार्यक्रम को न देख पाने से निराश होना पड़ा था। दर्शकों की विशेष मांग को देखते हुए माँ गायत्री दुर्गोत्सव समिति ने नवरात्रि के पहले दिन शहनाज़ अख्तर के जगराता का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। माँ गायत्री दुर्गोत्सव समिति के आयोजकों ने कटघोरा व जिलेवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में माता के जगराता में शिरकत करने की अपील भी की है। और शहनाज़ अख्तर के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
De ce prăjiturile cu Reducerea reacțiilor exagerate Transformați-vă grădina într-un paradis verde cu plante laterale Cum să curăți Cum să scăpați de obrajii căzuți: 3 exerciții simple Beneficiile și riscurile consumului de Secretele fericirii: cum