Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

यात्री बस और पेट्रोल टैंकर में टक्कर, हो सकता था बड़ा हादसा

रेहटी। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई… ऐसी ही कुछ स्थिति उन लोगों के साथ हो गई जो एक यात्री बस और पेट्रोल टैंकर की हुई टक्कर में बाल-बाल बच गए। दरअसल एक यात्री बस और पेट्रोल टैंकर की आमने-सामने हुई टक्कर में बस में सवार यात्री घायल हो गए। घायलों में एक यात्री को गंभीर चोट आई है, जिसको होशंगाबाद रेफर किया गया है। अन्य यात्रियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। यात्री बस होशंगाबाद की तरफ से आ रही थी और रेहटी की तरफ जा रही थी। टैंकर होशंगाबाद की तरफ जा रहा था। इसी बीच सलकनपुर के पास इनकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि यदि पेट्रोल टैंकर पलट जाता तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मेहरबान सिंह ने बताया की पांच यात्री घायल अवस्था में हॉस्पिटल पहुंचे थे। एक यात्री को गंभीर चोट आई है। उनको होशंगाबाद रेफर किया गया है। चार अन्य यात्रियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल सभी यात्री बुधनी एवं निनौर के बताए जा रहे हैं। रेहटी थाना प्रभारी गोपिंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि इस मामले में रेहटी थाना पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध किया जाएगा। फिलहाल दुर्घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद इस मामले में प्रकरण दर्ज करेंगे।
सड़क के गड्ढे बन रहे दुर्घटना का कारण-
बुदनी से संदलपुर तक हाईवे मार्ग की हालत बेहद खस्ता है। पूरी रोड गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढों के कारण आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी इन गड्ढों को भरने का कार्य नहीं किया जा रहा है। बुदनी से संदलपुर तक मार्ग नेशनल हाईवे हो चुका है, लेकिन इसका कार्य भी शुरू नहीं किया जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानियां दो पहिया वाहन चालकों को आती है। आए दिन गड्ढों के कारण ये दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। हालांकि वाहन भी अंधी रफ्तार से चलते हैं, इसके कारण भी दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Най-добрите лайфхакове, рецепти и полезни статии за градинарство - всичко на едно място! Изпробвайте нови идеи за бързи и лесни ястия, научете се как да отглеждате свой собствен овощен градин, и открийте полезни съвети за подобряване на вашето ежедневие. Разгледайте нашия сайт и се вдъхновете за нови начини за живот!" Каква е разликата между две момичета, които Съвети и трикове за по-добър начин на живота, кулинарски идеи и полезни статии за градинарство