छत्तीसगढ़

कोंडागांव में दोस्तों के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म…

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक युवक ने शादी में चलने का झांसा देकरअपनी ही प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती की एफआईआर पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, देवडोबरा गांव निवासी राजेश सोरी (21) की युवती से पुरानी दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद भी करते थे। युवती का आरोप है कि राजेश 24 जनवरी की रात उसके घर आया और शादी में चलने के लिए कहा। वहां से दोनों बाइक पर निकले। इसी बीच रास्ते में उसे झांसा देकर गांव में ही अपने खेत में ले गया और वहां मचान पर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वहां युवती से दुष्कर्म किया। 

आरोप है कि अगले दिन राजेश ने अपने तीन दोस्तों नमाजी मंडावी (21), साधु राम सोरी (21) और बंशीलाल कोर्राम (24) को भी बुलाया। इसके बाद फिर से चारों ने युवती ने दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। फिर युवती को वहां से छोड़ दिया। अगले दिन युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी जानकारी दी। वहां से 26 जनवरी को परिजनों के साथ कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल और एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस पर बीच उनके गांव के ही एक मकान में छिपे होने की जानकारी मिली। इस पर सभी को पकड़ लिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Renere end du tror: Hvor er flest bakterier i En usædvanlig Antallet af børn i Ukraine med En metode til at spare mange penge: Eksperter afslører Grøntsagsrulle: En lækker opskrift på Grøntsager holder sig friske Universalfrugt for hjernens, hjertets