छत्तीसगढ़

CG की बेटी ने 5895 मीटर ऊंची चोटी किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

छत्तीसगढ़ की बेटी पर्वतारोही याशी जैन ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर फतह हासिल की। रायगढ़ जिले की रहने वाली याशी ने रविवार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन करीब साढ़े 9 बजे (भारतीय समयानुसार) 5 हजार 895 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया।

किलिमंजारो पर्वत दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में है। उन्होंने 24 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका जाने के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी। वे रायपुर से दिल्ली होते हुए इथोपिया और तंजानिया पहुंचीं। 27 सितंबर से उन्होंने किलिमंजारो पर्वत पर अपनी चढ़ाई शुरू की थी। उन्होंने 18 से 19 घंटे हर दिन चलकर करीब 5 दिनों में अपनी यात्रा पूरी कर गांधी जयंती के दिन चोटी पर पहुंच गईं। याशी जैन के साथ अफ्रीका के प्रमुख गाइड एलाइस साथ में चल रहे थे। उनकी टीम में अलग-अलग देशों के 6 लोग थे। अफ्रीका की कंपनी अफ्रीकन लव बर्ड्स एडवेंचर के सहयोग से याशी जैन ने आज भारत का तिरंगा किलिमंजारो पर्वत की चोटी पर फहरा दिया। बर्फीली हवाएं चलने के बावजूद भी याशी ने हिम्मत नहीं हारी। अब उन्होंने वापस पर्वत से नीचे उतरना शुरू कर दिया है।

छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश मोदी ने बताया कि तंजानिया की टाइमिंग से करीब आज सुबह 7 बजे याशी जैन ने किलिमंजारो पर्वत की चोटी पर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराने के बाद याशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और गांधी जी जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रकाश मोदी ने बताया कि याशी से मिली जानकारी के मुताबिक, किलिमंजारो पर्वत पर बहुत तेज बर्फीली हवाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि याशी ने लोगों से महात्मा गांधी और भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चलने की अपील की है। याशी ने बताया कि विश्व के लोग आपसी मतभेदों को भुलाकर अहिंसा के मार्ग पर चलें, तभी दुनिया का विकास होगा। वहीं याशी के पिता अखिलेश जैन अपनी बेटी की उपलब्धियों से बेहद खुश हैं।

याशी ने पहले भी कई पर्वतों को फतह कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन किया है। पर्वतारोही याशी ने इससे पहले यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस, नेपाल के माउंट आईलैंड पीक, लोबुचे पीक और भारत के कई पर्वतों पर तिरंगा फहराया है। रायगढ़ निवासी अखिलेश जैन की बेटी याशी जैन ने छोटी उम्र में ही देश-दुनिया में अपनी पहचान बना ली है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ontdek de Lastige puzzel: je moet Alleen personen Alleen een Slechts 1% van de mensen zal de verschillen in de Ontbijt met een insect: een uitdagende puzzel om in Welk slot past de sleutel op: Alleen de scherpste waarnemer ziet binnen 8 seconden een Vind binnen 7 seconden een Ontdek de verborgen woorden "AKULA" en