छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : सरेंडर करने वाले कैदी पर जेल में हमला, हालत गंभीर..

बिलासपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर एक कैदी पर हमला हो गया। साथी कैदियों ने उस पर नुकीले और धारदार हथियार से वार किया है।  घायल कैदी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स (CIMS) रेफर किया गया है। जेल प्रशासन इस मामले को दबाए रहा। 

जानकारी के मुताबिक, विष्णु वंशकार एक मामले में फरार चल रहा था। उसने कुछ समय पहले ही सरकंडा थाने में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को कुछ कैदियों ने विष्णु पर हमला कर दिया। धारदार नुकीले हथियार को उसके पेट में घोंप दिया। इसके अलावा उसके चेहरे और सिर पर भी वार किया गया है। हमले में विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका पता चलने पर आनन-फानन में जेल प्रशासन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। 

इसके बाद भी उसकी स्थिति बिगड़ती जा रही थी। इसे देखते हुए जिला अस्पताल से उसे सिम्स (CIMS) रेफर कर दिया गया है। विष्णु के परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश में उस पर हमला किया गया है। उन्होंने अन्य कैदियों से विष्णु की जान को खतरा बताया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक और अन्य अफसरों को पत्र लिखकर दोषी कैदियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं जेल प्रशासन भी अपने स्तर पर पड़ताल कर रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Sudėtingas dėlionės išbandymas: išmėginkite save per tik Greitas superintelekto testas: raskite 2 skirtumus animacinių filmų personažų Ar jūs esate optimistas, ar mąstytojas: iššūkis, kuris Viena moteris suklupo, laikydamasi Meghan Markle dietos: ką ji tikrai Neteisingas elgesys: tikrai atsargūs žmonės suras Transporto priemonių lygumas: kokia Išmanumas bandomas bėgant: iššūkis surasti keistą batų porą Įdomus galvosūkis: Neįmanoma užduotis: ieškoti adatos šienoje Žaidimas: Iš 9 sekundžių raskite tik 2 procentus