छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

रायपुर | छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक मनोज सिंह मंडावी का दिल का दौरा पड़ने के कारण रविवार को निधन हो गया। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। कांग्रेस की संचार इकाई के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मंडावी को दिल का दौरा पड़ने के बाद पड़ोसी धमतरी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह उनका निधन हो गया।

कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मंडावी शनिवार रात को जिले के चरामा इलाके में अपने पैतृक गांव नथिया नवागांव में थे। शुक्ला ने बताया कि उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें चरामा में एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। उन्होंने बताया कि इसके बाद मंडावी को धमतरी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Малцината: Избраният може да направят открити разлики в Къде е грешката Откриване на кутията за 10 секунди: този Кой подарък ви харесва най-много? Барз тест Открийте 3 разлики в картината с бабата Открийте Каламуса в червените Отличное зрение: как найти головоломку