छत्तीसगढ़

CM बघेल ने दिया तोहफा, 5 साल तक के बच्चों का घर बैठे बनेगा आधार कार्ड… 

छत्तीसगढ़ में अब एक कॉल पर घर बैठे आधार कार्ड बन सकेगा। इस सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार एक नवंबर से कर दी है। हालांकि इसका फायदा सिर्फ 5 साल तक के बच्चों को ही मिलेगा। नागरिकों को आवश्यक सेवाएं घर में ही उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना में इस नई सेवा को जोड़ा गया है। फिलहाल इस सेवा की शुरुआत शहरी क्षेत्रों में की गई है। 

टोल फ्री नंबर 14545 पर करना होगा कॉल
इस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर अपनी सुविधानुसार अप्वाइंटमेंट बुक किया जा सकता है। आवेदक की ओर से तय की गई तारीख और समय के अनुसार, मितान घर आकर बच्चों का आधार कार्ड पंजीकरण करने आएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के कुछ ही दिनों में बच्चे का आधार कार्ड आवेदक की ओर से दिए गए पते पर पहुंच जाएगा। 

माता-पिता का आधार और बायोमैट्रिक अनिवार्य
मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड, सीजीएसएस/ स्टेट गवर्नमेंट/ ईसीएचएस/ ईएसआईसी /मेडिकल कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड, पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, राज्य या केंद्र सरकार की ओर से जारी परिवार संबंधित कोई दस्तावेज होना चाहिए। बच्चों के आधार पंजीकरण के समय माता, पिता मे से किसी एक का आधार नंबर और बायोमेट्रिक अनिवार्य होगा।

आधार बनाने के लाभ
पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए महत्वपूर्ण होता है। छोटे बच्चों का आधार बनाने से यह एक डिजिटल फोटो पहचान के रूप में भी काम आता है। इसके अतिरिक्त पासपोर्ट, पैन कार्ड, बैंक खाता के लिए भी आधार कार्ड उपयोगी रहेगा। मुख्यमंत्री मितान योजना को फिलहाल प्रदेश के 14 नगर निगमों में शुरू किया गया है। 

अफसरों की ओर से बताया गया कि इसे बाद में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में शुरू किया जाएगा। इस योजना में अब तक जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र जैसे ज़रूरी सेवाएं घर बैठे मिल रही हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Descoperă cele mai bune trucuri pentru viață, rețete delicioase și sfaturi utile pentru grădinărit pe site-ul nostru! Aici vei găsi tot ce ai nevoie pentru a-ți face viața mai ușoară și mai plină de savoare. Fii gata să explorezi lumea minunată a lăstarii, a gătitului și a grădinăritului cu noi! Secretele coacerii perfecte a De ce glazura crapă și Semnal de alarmă: Diferențe în tensiunea arterială „Elixirul violet Aceste ouă nu ar Vopsirea ouălor în stil Simptomele și cauzele nivelului ridicat de insulină Descoperă cele mai bune trucuri și idei practice pentru casă și grădină pe site-ul nostru! De la rețete rapide și delicioase până la sfaturi și trucuri pentru grădinărit, vei găsi tot ce ai nevoie pentru a-ți face viața de zi cu zi mai ușoară și mai plină de bucurie. Fii gata să descoperi secretele unui stil de viață mai sănătos și mai echilibrat!