छत्तीसगढ़

सीएम बघेल ने किया पलटवार, रमन सिंह अपनी टिकट की चिंता करें, रामचरितमानस पर कही ये बड़ी बात

 रायपुर ।   पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पलटवार किया। सीएम बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, डा रमन सिंह अपनी टिकट की चिंता करें। विधायकों को तोड़ नहीं पाए तो अब कुछ भी बोल रहे हैं। भाजपा के जो 14 विधायक हैं उन्हें टिकट मिलेगी इसकी चिंता करें। पूर्व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने क्या कहा था उसे भी याद रखें। रामचरित मानस को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले, रामचरित मानस को गहराई से पढ़ने की जरूरत है। इस पर विवाद करने की जरूरत नहीं है। अच्छी चीजों को ग्रहण करना चाहिए। दो-चार दोनों को लेकर विवाद नहीं करना चाहिए। हर बात प्रत्येक व्यक्ति के लिए सही नहीं हो सकता। हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है। जैसे किसी को करेला पसंद है, किसी को नहीं। जो भी विवाद रामचरित मानस को लेकर हो रहा वह सब वोट के लिए है। चाहे कहीं भी हो, कहीं से भी। राम को घर-घर पहुंचाने का काम स्वामी तुलसीदास ने किया। रामचरित मानस विवाद सपा को भी भा रहा और बीजेपी को भी। मौर्या को भी भा रहा है, और योगी आदित्यनाथ को भी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Poiščite gumb: preizkus IQ v 11 Uganka za tiste z ostrim vidom: v 8 sekundah poiščite Kje se skriva napaka Preprost IQ test: V Preizkusite svoje znanje Genialni ugankar razkriva Najdite ponosnega galeba: IQ