Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : राहुल गांधी से टिप्स लेकर लौटे राजीव, कल पहला प्रदर्शन…

Sehore News : सीहोर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में दोबारा जिम्मेदारी संभालने के बाद राजीव गुजराती के नेतृत्व कल पहला प्रदर्शन है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार 28 अगस्त को सीहोर में किसानों और पिछड़े वर्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। हाल ही में दिल्ली से लौटे जिलाध्यक्ष गुजराती ने बताया कि वह राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से मिलकर लौटे हैं और उनसे मिली टिप्स के आधार पर ही यह आंदोलन किया जा रहा है।
श्री गुजराती ने बताया कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन तीन मुख्य मांगों पर केंद्रित होगा। इनमें अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा जिले में किसानों को हो रही खाद की भारी कमी और फसल बीमा के नाम पर उनके साथ किए गए मजाक का भी कड़ा विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
दोप. 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में जुटेंगे कार्यकर्ता
प्रदर्शन में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। प्रदर्शन 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय बस स्टैंड सीहोर में शुरू होगा। इसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समन्वय समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा वर्ग, एसटी, एससी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
À l'arrivée de l'automne, les cafés revisitent leurs recettes avec des produits chaleureux. Ces idées méritent d'être étudiées plus en détail. salade fraîche de betterave au poulet Quand le four dore On conseille souvent des morceaux bien nets On l'oublie souvent, un bon plat ne demande pas forcément des heures en cuisine. Quelques ingrédients frais, une cuisson précise et une touche personnelle suffisent pour régaler les convives.