छत्तीसगढ़

मानिकपुर खदान में ठप हुआ कोयला परिवहन

छत्तीसगढ़ के कोरबा में ग्रामीणों ने शनिवार को मानिकपुर कोयला खदान में परिवहन ठप करा दिया है। रोजगार की मांग को लेकर सात गांवों के विस्थापित वहां धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारी SECL प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। कोयला परिवहन बंद होने से SECL प्रबंधन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान का अनुमान है। शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने SECL साइडिंग में काम बंद करा दिया था।

जानकारी के मुताबिक, दादर खुर्द, भिलाई खुर्द, बरबसपुर, ढेलवाडीह सहित अन्य गांव के सैकड़ों ग्रामीण मानिकपुर खदान पहुंचे हुए हैं। ग्रामीणों की मांग है की स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले और खेतों में मिट्टी पटान को बंद किया जाए। एक दिन पहले शुक्रवार को ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए SECL मानिकपुर उप प्रबंधक अजय तिवारी पहुंचे थे,लेकिन वार्ता विफल हो गई। इसके चलते ग्रामीण मौके पर डटे हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि SECL प्रबंधन ने पहले ही जिन ग्रामीणों की जमीन ली थी, उन्हें न तो मुआवजा दिया और न ही पुनर्वास की व्यवस्था की है। ऐसे में नए सिरे से कई किसानों के खेतों में मिट्टी फिलिंग का काम कराया जा रहा है, जो गलत है। कृषि कल्याण परिषद के सदस्य अमन पटेल ने बताया कि SECL ग्रामीणों के साथ हमेशा से छलावा करती आ रही है। एसईसीएल के द्वारा दादर बस्ती के पास कोयला साइडिंग का निर्माण कर रही है, जो अनुचित है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Добро пожаловать на наш сайт! Здесь вы найдете множество полезных лайфхаков, интересных кулинарных рецептов и полезных статей про огород. Мы делимся с вами лучшими советами по уходу за растениями, секретами сохранения урожая и оригинальными идеями для приготовления вкусных блюд из свежих овощей и фруктов. Погрузитесь в мир полезных знаний и вдохновляющих идей вместе с нами! Kako izbrati popolno lubenico Безкоштовний медичний огляд для українців: Міністерство охорони Sladkarije s samo tremi 5 pomembnih stvari, ki jih strokovnjaki Skrivnost uspešnega razmerja: 5 stvari, Pita s skrivnostnim nadevom: eksplodirajoč okus za nekaj 7 izdelkov za hujšanje, ki so nepogrešljivi Revolucionarna metoda za podaljšanje življenjske dobe Kako podaljšati življenjsko dobo drevesa: Добро дошли на наш сајт! Овде можете наћи многе корисне лајфхакове, рецепте за укусна јела и савете за успешно гајење поврћа у вашем огороду. Истражите наше статије и научите нове трикове који ће вам олакшати свакодневни живот. Не чекајте, почните да уживате у свету кулинарике и баштовања одмах!