छत्तीसगढ़

चोरी के सामान के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, बुलेट छोड़कर भागा मुख्य आरोपी…

छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले का सबसे बड़ा चावल तस्कर और चोरी का कबाड़ बेचने वाला आरोपी भिलाई तीन पुलिस के चंगुल से भाग गया। पुलिस ने मौके से 3.60 लाख रुपए की कीमत का 6 टन लोहा और वाहन सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग है। 

छावनी सीएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बीते 17-18 जनवरी की देर रात टेलकम फैक्ट्री हथखोज के अंदर से बड़ी मात्रा में चोरी हुई है। इसकी शिकायत सेक्टर 1 भिलाई निवासी रमेश सोनी पिता शान्तनु प्रसाद सोनी (59 साल) ने गुरुवार को पुरानी भिलाई में दर्ज कराई थी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस उसकी खोजबीन में लग गई। रमेश सोनी ने बताया कि फैक्ट्री के पीछे रखे LN टॉवर व TTH टॉवर के कम्पोनेंट जो एंगल और चेकर प्लेट से बना वो चोरी हुआ है। चोरी गए लोहे का कुल वजन 6 टन और कीमत 360,000 रुपये है।

पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि उन्हें पता चला कि कुछ लोग हथखोज में लोहे का एंगल, प्लेट कबाड़ी के यहां बेचने की बात कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और तीन संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि खुर्सीपार निवासी निवासी शिव शर्मा के कहने पर उन्होंने ये लोहा LN टॉवर और TTH टॉवर के कम्पोनेंट चोरी किया है।

आरोपियों ने बताया कि आरोपी शिव शर्मा ने चोरी का बाकी माल अपने खुर्सीपार वाले गोदाम में इंजीनियरिंग पार्क हथखोज की झाड़ियों में छिपाकर रखना है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल जब्त किया। पुलिस ने शिवाजी नगर अटल आवास निवासी बंशीलाल बारले (25 साल), ईडब्ल्यूडी 394 वैशाली नगर गोल मार्केट के पास निवासी हर्ष तनेजा (21 साल) और खुर्सीपार दुर्गा मंदिर के पास निवासी जसवीर सिंह (29 साल) सहित एक नबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

खुर्सीपार निवासी शिव शर्मा सरकारी चावल का जिले का सबसे बड़ा तस्कर है। इसके साथ ही वह चोरी का कबाड़ सहित कई अपराधिक गतिविधयों में भी शामिल रहता है। पुलिस के पास उसके खिलाफ कई मामले भी आए, लेकिन वह हर बार वहां से छूटने में कामयाब हो जाता था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nájdite užitočné tipy a triky na našej stránke, ktoré vám pomôžu s prípravou chutných jedál, zlepšia váš domáci život a poskytnú užitočné informácie o pestovaní zeleniny vo vašej záhrade. S našimi článkami a návodmi sa stanete majstrom v kuchyni a záhrade! Detektívský prípad: Zastavenie čašníčky v záhadnej záležitosti Tradičné spôsoby, ako zjemniť chuť kuracieho vývaru: tajomstvá našich babičiek Rýchla odpoveď na hádanku: Kto neje duch Nečakajte ani chvíľu: čo sa stane, ak Optická ilúzia: Hľadanie hviezdy medzi mačkami pre ľudí s Prekvapivá výzva: Nájdite pavúka za 13 sekúnd! Odborníci vám poradia, ako správne sušiť a Výzva pre ostrý zrak: 3 tipy pre účinné pranie: Uteráky ako Rýchla hádanka: len géniovia dokážu nájsť skryté slová za Naučte sa nové triky a tipy, ako zlepšiť svoj každodenný život! Na našej stránke nájdete užitočné rady pre varenie, praktické nápady a články o záhradníctve, ktoré vám pomôžu pestovať skvelé plodiny. Zistite, ako ušetriť čas a peniaze s našimi šikovnými trikmi a zlepšiť kvalitu svojho života hneď teraz!