छत्तीसगढ़

राशनकार्ड बनने से खुश हुई हितग्राही महिलाएं

गरियाबंद :  जिले के ग्राम मजरकट्टा की खेमिन बाई, राजनंदनी, दुर्गा, भारती और भोज बाई तथा ग्राम डोंगरीगांव के विद्या बाई और गीता बाई व ग्राम खरहरी की पिंकी सिन्हा बीपीएल हितग्राही होते हुए भी राशन कार्ड नहीं बनने से शासन की मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना का लाभान्वित होने से वंचित थे। उन्होंने खाद्य विभाग में राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किये थे। विभाग द्वारा आवेदनों के परीक्षण उपरांत इन हितग्राही महिलाओं का प्रति सदस्य 10 किलो पात्रता वाले राशन कार्ड बनाये गये है। इससे अब भारती बंजारे का प्रतिमाह 35 किलो तथा शेष हितग्राही महिलाओं को प्रतिमाह 20 किलो खाद्यान्न चावल प्रदाय की पात्रता मिल रही है। कलेक्टोरेट में आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैम्प में हितग्राही महिलाओं को राशनकार्ड उपलब्ध कराया गया। शिविर के अतिथियों ने अपने कर कमलों से इन्हें राशन कार्ड प्रदान किये। स्वयं का राशन कार्ड मिलने पर अब इन महिलाओं के परिवार को खाद्यान्न की चिंता से मुक्ति मिली है। इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Лайфхаков и полезных советов никогда не бывает много! На нашем сайте вы найдете множество интересных идеи для улучшения вашей повседневной жизни. Мы делимся с вами оригинальными кулинарными рецептами, секретами ухода за огородом и садом, а также множеством других полезных статей. Посетите наш сайт, чтобы узнать больше и вдохновиться новыми идеями! Магнитна буря на 4 август: Как да запазим хлябът свеж в дългото време: съвети за Открийте най-добрите лайфхаксове, рецепти и полезни статии за вашата кухня и градина!