आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीविशेषसीहोर

बूथ विस्तारक योजना संगठन के कार्य विस्तार और सुदृढ़ीकरण का एक महाअभियान: डॉ. दुर्गेश केशवानी

सीहोर जिले में 1205 बूथों पर बूथ विस्तारक 10 दिन में 12 हजार 500 घंटे का करेंगे समय दान, रचेंगे इतिहास, 20 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा यह महाअभियान

सीहोर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राजमाता सिंधिया और कुशाभाऊ ठाकरे जैसे संगठन मनीषियों ने जनसंघ और फिर भाजपा के संगठन को पूरे देश में खड़ा किया। उस संगठन के विस्तार का दायित्व प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का है। बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से हम अपने कार्य का विस्तार तो करेंगे ही, साथ ही हम संगठन के सुदृढ़ीकरण के अभियान में भी जुटेंगे। भाजपा ठाकरे जी का जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मना रही है एवं इस अवसर पर बूथ विस्तारक योजना शुरू की है। यह बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केशवानी ने कही। वे 20 जनवरी से शुरू होने वाले भाजपा के बूथ विस्तार अभियान की जानकारी देते हुए क्रिसेंट रिसोर्ट में आयोजित पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने बताया कि बूथ विस्तारक योजना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि सहित सभी पदाधिकारी व 20 हजार कार्यकर्ता 20 जनवरी से 30 जनवरी तक मप्र के 65 हजार बूथों पर जाकर हर बूथ को डिजिटल व सक्षम बूथ बनाने के लिए कार्य करेंगे। हमारी पार्टी का वोट शेयर अभी 40 प्रतिशत है और इसे हमें 11 प्रतिशत बढ़ाते हुए 51 प्रतिशत तक करना है। हम यदि हर बूथ में 51 प्रतिशत वोट पाने में सफल हो गए तो आने वाले समय मे हमें कोई भी नहीं हरा सकता है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसे सफल बनाने में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जुटा हुआ है। डॉ. केशवानी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाउ ठाकरे जैसे तपस्वियों ने पार्टी को यहां तक पहुंचाया है और उन्होंने जो किया उसे उनके जाने के बाद भी हम सब याद करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 दिनों में पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन, 100 घंटे देकर कुल 20 लाख घंटे बूथ पर देंगे। यह अभियान राजनीति के इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है।
सीहोर जिले में 1205 बूथों पर पहुंचेंगे-
बूथ विस्तारक अभियान में सीहोर जिले में एकसाथ करीब 350 बूथ विस्तारक, 1205 बूथों पर 10 दिन, 100 घंटे देकर कुल 12 हजार 500 घंटे बूथ पर बिताएंगे। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा और इससे हमारा संगठन का विस्तार होगा। इस अभियान से सभी बूथ डिजिटल तो होंगे ही, साथ ही बूथ स्तर तक हमारे संगठन का कार्य विस्तार भी होगा। संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए भाजपा ने अपना एक एप्प संगठन लांच किया है। टेक्नोलॉजी और डिजिटलाइजेशन के इस युग में हमारे कार्यकर्ता नवाचार के साथ संगठन का बेहतर कार्य कर सके, इसके लिए भाजपा बूथों को डिजिटल करने के कार्य में जुटी है।
ऐसे करेंगे काम-
इस अभियान में बूथ विस्तारक के साथ जाने वाले एप्प संचालक विस्तारक पूरे प्रदेश के 65 हजार बूथों की जानकारी संगठन एप्प में फिट करने का कार्य करेंगे। इस एप्प में बूथ समिति, पन्ना समिति की वोटर्स की जानकारियों को एप्प में भरेंगे। बूथ विस्तारक में कार्यकर्ता, पदाधिकारी नागरिकों, कार्यकर्ताओं से संपर्क संवाद करेंगे। बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसके पीछे पार्टी का एक ओर उद्देश्य है कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी को सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी बनाने में ये अभियान मील का पत्थर साबित हो। पत्रकारवार्ता में सीहोर विधायक सुदेश राय ने 20 जनवरी से शुरू होने वाले विस्तारक महाअभियान की पूरी योजना से पत्रकारों को अवगत कराया। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, जिला भाजपा के महामंत्री राजकुमार गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीताराम यादव, जिला सह मीडिया प्रभारी हृदेश राठौर, राजू सिकरवार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, da je za dober obrok pogosto dovolj že nekaj preprostih sestavin. Kako jih smiselno združiti, je vredno podrobneje raziskati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Na videz sprijeta ajdova kaša Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj manj soli, a to ne deluje vedno. Bolj pomaga, da jed obogatimo s svežimi zelišči, stročnicami in sezonsko zelenjavo ter tako dobimo okus, ki nas res nasiti.