विदेश

तीन साल बाद हांगकांग के लोगों को फेस मास्क से मुक्ति मिली!

हांगकांग। हांगकांग में कोरोना फैलने के बाद शख्त नियम लागू किए गए थे। यहां फेस कवरिंग को भी अनिवार्य किया था। 3 साल बाद अब यहां के लोगों को फेस मास्क से मुक्ति मिली है। 959 दिनों के बाद हांगकांग में कोरोना  मास्क को खत्म कर दिया गया है। नया नियम अब आज से लागू होगा। स्थानीय प्रशासन अब कुछ इलाकों में स्थिति सामान्य करने की कोशिश कर रहा है। हांगकांग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन ली ने बताया कि हमें लगता है कि मास्क को लेकर फैसला लेने के लिए यह सबसे अच्छा समय है।
 हांगकांग दुनिया को अब संदेश दे रहा है कि यहां अब जीवन पहले की तरह सामान्य हो गया है। हांगकांग उन चुनिंद शहरों में से एक है, जहां इब तक  मास्क अनिवार्य था, जबकि दुनिया भर के अधिकांश देशों ने चरणबद्ध तरीके से मास्क को लेकर अपने नियमों में बदलाव किया था। हांगकांग ने बीजिंग द्वारा निर्धारित किए गए नियम का पालन करना जारी रखा था। हांगकांग में मास्क को लेकर नियम पहली बार 29 जुलाई 2020 को लागू किया गया था। सभी लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिए निर्देशित किया गया था। वहीं नियमों का पालन करने में अधिकारी करीब 1275 डॉलर तक का जुर्माना लग सकते थे।
  मास्क को लेकर बनाए गए नियम की आलोचना के बाद पिछले साल दिसंबर में हांगकांग के अधिकारियों ने एम्बर कोड खत्म करने का फैसला किया था, जिसने लोगों को किसी भी जगह पर प्रवेश करने के लिए एक ऐप का उपयोग करना होता था। हांगकांग की अर्थव्यवस्था पर सख्त कोविड प्रतिबंधों का काफी बुरा प्रभाव पड़ा था। जिससे उसकी अर्थव्यवस्था 3.5 प्रतिशत तक सिमट गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button