विदेश

ड्रैगन की घेराबंदी में पूरी तरह जुटा अमेरिका, जापान और ताइवान का मिला साथ 

वाशिंगटन । कई सालों से ताइवान पर कब्जे का प्लान बना रहे चीन ने युद्ध की तैयारी तेज कर दी है। ताइवान के आसपास वाले क्षेत्र में चीन दो बार युद्धाभ्यास कर चुका है। अब चीन के बढ़ते खतरे को देखकर अमेरिका ने ड्रैगन की घेराबंदी शुरू कर दी है। बाइडेन ने ताइवान से लेकर जापान तक चीन को घेरने का प्लान तैयार किया है। 2023 में एशिया में चीन के खिलाफ बड़ी तैयारी पूरी होने वाली है। ड्रैगन पर नकेल लगाने अमेरिका ताइवान और जापान एक साथ आ गए हैं। जापान और अमेरिका ने खुलकर ऐलान भी कर दिया है कि दोनों देश अपने सैन्य रिश्तों को और मजबूत करने वाले हैं। 
वन चाइना पॉलिसी को अंजाम देने के इरादे से चीन ताइवान के पास अपना युद्धाभ्यास खत्म कर चुका है। लेकिन चीन को जवाब देने के लिए तीन देशों ने बड़ी गतिविधि शुरू कर दी है। ये तीनों देश जापान अमेरिका और ताइवान हैं। जापान के अंदर मौजूद अमेरिकी सेना अपने रुख को और ज्यादा आक्रामक करने जा रही है। हाल ही में बनाई गई मरीन यूनिट को अत्याधुनिक जासूसी क्षमता के साथ जापान में तैनात किया जाएगा। ये मरीन सैनिक एंटी शिप मिसाइल भी दाग सकते हैं। 
अमेरिका की अगुवाई वाले इस ग्रुप ने चीन को घेरने का पूरा प्लान सक्रिय कर दिया है। ताइवान के विमान और सेना युद्धाभ्यास में जुट गए हैं। ताइवान चीन की सेना के मुकाबले ये तैयारी कर रहा है तब जापान ने चीन की बड़ी घेराबंदी शुरू कर दी है। योनागुनी आइलैंड की ताइवान से दूरी महज 110 किलोमीटर है। चीन के ओजियान से 400 किलोमीटर दूर है। जापान ताइवान के पास योनागुनी आइलैंड पर सैन्य तैयारियां तेज कर रहा है। तैनाती के साथ ही चीन को चेतावनी दी जा रही है। इसके साथ ही अमेरिका ओकिनावा आइलैंड पर मरीन की तैनाती करने वाला है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button