विदेश

यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका का बड़ा दावा, भारत ने रद्द किया रूस के साथ सैन्य सौदा, बाइडेन लेंगे बड़ा फैसला

वॉशिंगटन/नई दिल्ली
यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की तटस्थ नीति को लेकर कुछ अमेरिकी सांसदों में भारत को लेकर 'गुस्सा' देखा जा रहा है और अमेरिका के कुछ सांसदों ने यूनाइटेड नेशंस में रूस के खिलाफ वोटिंग के दौरान भारत के गैर-हाजिर रहने को लेकर कहा है कि, भारत को अब रूस के साथ अपने संबंधों को लेकर दूरी बनानी चाहिए। वहीं, अमेरिकी सीनेट में दावा किया गया है कि, भारत ने अपना बहुत बड़ा सैन्य सौदा रूस के साथ रद्द कर दिया है।

रूस के साथ सैन्य सौदा रद्द?
अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि भारत ने हाल ही में रूसी सैन्य उपकरणों के कई ऑर्डर रद्द कर दिए हैं। दक्षिण और मध्य एशिया के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने बुधवार को सीनेट की विदेश संबंध उपसमिति के सदस्यों से कहा कि, भारत अमेरिका के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण भागीदार है और यह राष्ट्रपति जो बाइडेन को तय करना है, कि भारत पर प्रतिबंध लागू करना है या नहीं। अमेरिकी अधिकारी डोनाल्ड लू ने कहा है कि, भारत ने रूस को दिए पिछले कुछ हफ्तों में मिग-29 (लड़ाकू जेट), रूसी हेलीकॉप्टर और टैंक रोधी हथियारों के ऑर्डर रद्द कर दिए हैं।

भारत पर अमेरिका लगाएगा प्रतिबंध?
सीनेट कमेटी ने अमेरिकी अधिकारी डोनाल्ड लू से पूछा, कि क्या काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (सीएएटीएसए) भारत को रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद के लिए प्रतिबंध लगाने के लिए प्रेरित करेगा। इस सवाल के जवाब में अमेरिकी अधिकारी डोनाल्ड लू ने कहा कि, "दुर्भाग्य से मैं यह नहीं कह पा रहा हूं कि राष्ट्रपति के फैसलों पर छूट के मुद्दे पर या प्रतिबंधों के मुद्दे पर, या रूस के यूक्रेन पर आक्रमण का असर उन फैसले पर क्या पड़ेगा।" अमेरिकी अधिकारी लू ने कहा कि, बाइडेन प्रशासन ने अभी तक CAATSA के तहत भारत पर प्रतिबंध लगाने पर फैसला नहीं किया है। लू ने कहा, "भारत ने पिछले कुछ हफ्तों में रूस को दिए मिग-29 (लड़ाकू जेट), रूसी हेलीकॉप्टर और टैंक रोधी हथियारों के ऑर्डर रद्द कर दिए हैं।"

भारत की तरफ से पुष्टि नहीं
अमेरिकी अधिकारी की भारत को लेकर किए दावे की पुष्टि अभी तक भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा नहीं की गई है। अमेरिकी अधिकारी लू ने कहा कि, रूस से भारत का आयात 2011 के बाद से 53 फीसदी कम हो गया है, जबकि अमेरिका से खरीदारी बढ़ी है। वहीं, सीनेट की विदेश संबंध उपसमिति के अध्यक्ष सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा कि, "अमेरिका-भारत संबंध कभी मजबूत नहीं रहे, और लेकिन अब दोनों देशों के संबंध मजबूत हो रहे हैं, इसके लिए मैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के लोगों का आभारी हूं।‘'

रूस से भारत बनाए दूर- सांसद
इस बीच यूक्रेन पर आक्रमण के बाद अमेरिकी सांसदों ने भारत से अपने मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता रूस से दूरी बनाने का आह्वान किया है, जिसकी नई दिल्ली ने अभी तक निंदा नहीं की है। ‘द वायर' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सांसदों, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ने, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) और महासभा में यूक्रेन के रूसी आक्रमण की निंदा करने वाले प्रस्ताव पर मतदान से परहेज करने के भारत के फैसले पर "निराशा" व्यक्त की है। रूसी बैंकों पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से अब कई देशों के लिए मास्को से प्रमुख रक्षा उपकरण खरीदना कठिन हो जाएगा। वहीं, एक अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि, हालांकि वाशिंगटन में अभी तक भारत के रूस से एस-400 मिसाइलों की डिलीवरी लेने के लिए नई दिल्ली को छूट देने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। वहीं, अमेरिकी अधिकारी डोनाल्ड लू ने इस बात को लेकर संकेत दिए हैं, कि भारत पर प्रतिबंध नहीं लगाने को लेकर अमेरिका विचार कर रहा है।

भारत ने रूस से खरीदा एस-400 मिसाइल सिस्टम
आपको बता दें कि, अमेरिकी एतराज के बाद भी भारत सरकार ने साल 2018 में रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने का फैसला लिया था और एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए भारत और रूस के बीच 5.43 अरब डॉलर का करार किया गया था। बावजूद इसके अमेरिका अभी तक भारत पर सीएएटीएसए के तहत प्रतिबंध लगाने से परहेज करता आया है, जबकि रूस ने पिछले साल दिसंबर महीने में भारत को एस-400 मिसाइलस डिफेंस सिस्टम की डिलिवरी भी दे दी थी। भारत के खिलाफ संभावित प्रतिबंधों पर लू का बयान उस वक्त आया है, जब डी-मैरीलैंड के सीनेटर क्रिस वैन होलेन ने लू से पूछा था, "क्या भारत का यह वोट (यूएन में) सीएएटीएसए को प्रभावित करेगा?" जिसके जवाब में अधिकारी लू ने कहा कि, "मैं (भारत को) छूट के मुद्दे पर या मंजूरी के मुद्दे पर राष्ट्रपति या सचिव के फैसलों का अनुमान लगाने में सक्षम नहीं हूं, या फिर यूक्रेन पर रूस का आक्रमण उस फैसले पर क्या असर डालेगा, ये समझना मेरे लिए मुश्किल है।‘'

भारत ने हथियार खरीदना किया कम
वहीं, पिछले साल अक्टूबर में आई सीआरएस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, भारत ने रूस के साथ हथियार खरीदना कम कर दिया है। आपको बता दें कि, सीआरएस स्वतंत्र विषय और अलग अलग विशेषज्ञों के हवाले से अकसर विभिन्न मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार करता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Všechno je vždycky vaše chyba? 7 zákeřných triků, Jak správně píchat okurky a sbírat Zákazaný zelený hrášek: Kdo by Ovesná kaše je silnější než vejce: Jak zůstávat v Jak přestat přitahovat toxické a škodlivé lidi do Trhač mrkve v posteli: Metoda papírové pásky pro Zabijačka Houba Zachraňuje životy: Vědci našli novou zbraň proti Thajská exploze v ústech: Domácí příprava neuveřitelných krevet Tom Yum Proč kočka olizuje tlapky Zapomeňte na nepohodlí: tajemství dokonalého padnutí podprsenky Degeneruje řepa na vině: fatální chyba Toto maso ovlivňuje klouby, cévy Úžasné sladkosti pro zdraví: 5 Můžete probudit kočku, když spí? Co říkají veterináři a Je rozmazlování skutečně? Psychologové odhalili, Každoročně šťavnaté hrušky: Jednoduché tajemství, které znají 5 věcí, které Tvá tvář prozradí 5 příznaků špatné funkce ledvin Užitečný zvyk nebo past na past: Můžete pít kefír Jak se vyhnout chybám při trestání vašeho Jak zalévat pokojové květiny, aby Po třicítce začíná 5 důvodů, proč si nevšimnete, že vaše nehty Tajemství křehkého 3 nejlepší sideraty pro zlepšení půdy v Zkontrolujte tuto věc v kleci svého krčka: Zdraví na mrtvém bodě: Neviditelné nitě: Jak nás klid vychovává děti silnější než Jak vybělit žlutý parapet za 5 minut - přečtěte si Na jabloni se snáší Jak zachránit sraženou omáčku za 30 sekund pomocí Co dělá ten pes, že neumí Jak dosáhnout dokonalého krevního tlaku: Proč vám čísla na Jak nalít gel na praní: Jedno pochybení Neviditelné objetí: Jak láska formuje osobnost Útok v Tyto zdravé potraviny brzdí vaše hubnutí: 5 Jak správně krmit Zdravotní účinek zrcadla: Jak mohou emoce vašeho souseda Problémy s úklidem vyřešeny: Melouny jsou sladší než Jak dosáhnout dokonalé konzistence polévky nebo kaše za 1 Láska na dlouhou trať: Jak si Pikantní tajemství dlouhověkých: Co Vádí vám, že vám po pracovní desce klouže křídová Křičí vaše cincila v noci? Nikdy neuhodnete, co Housenky prchají 5 hlavních Jak najít úlomky důvěry