विदेश

यूक्रेन में बमबारी तेज, रूस के खिलाफ लामबंद हुई दुनिया, आज दोनों के बीच फिर होगी वार्ता

कीव।
रूस के खिलाफ लामबंद होते हुए बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में अधिकतर देशों ने उससे यूक्रेन से बाहर निकलने की मांग की। रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में बमबारी फिर शुरू कर दी है और इससे देश की राजधानी पर खतरा बढ़ गया है। रूस ने उसके प्रमुख रणनीतिक बंदरगाहों को भी घेर लिया है। रूस का कहना है कि पिछले सप्ताह शुरू हुई सैन्य कार्रवाई में अभी तक करीब उसके 500 सैनिक मारे गए हैं और लगभग 1,600 जवान घायल हुए हैं। वहीं, यूक्रेन ने उसकी सेना के हताहत सैनिकों की जानकारी साझा नहीं की। बहरहाल, यूक्रेन ने कहा कि दो हजार से अधिक असैन्य नागरिक मारे गए हैं। दोनों ही देशों के दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

यूक्रेन और रूस के राजदूत बृहस्पतिवार को दूसरी बार बेलारूस में मुलाकात करेंगे, ताकि युद्ध को रोकने का कोई उचित समाधान खोजा जा सके। हालांकि, दोनों के बीच सहमति बनने की संभावना कम ही नजर आ रही है।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सात दिन से जारी रूसी आक्रमण में 8,70,000 से अधिक लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं, जिससे यूरोपीय महाद्वीप में शरणार्थी संकट बढ़ गया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख ने आगाह किया कि लड़ाई यूक्रेन के 15 परमाणु रिएक्टर के लिए खतरा बन गई है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के राफेल ग्रॉसी ने कहा कि युद्ध ऐसी जगह हो रहा है, जहां बड़ी परमाणु ऊर्जा सुविधाएं स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर बेहद चिंतित हैं।

ग्रॉसी ने कहा, ''जब कोई संघर्ष चल रहा होता है, तो निश्चित रूप से हमले का खतरा होता है या दुर्घटनावश कोई नुकसान होने का खतरा भी बढ़ जाता है।'' रूस ने पहले से ही बंद पड़े चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। इस परमाणु संयंत्र में अप्रैल, 1986 में दुनिया की सबसे भीषण परमाणु दुर्घटना हुई थी, जब एक परमाणु रिएक्टर में विस्फोट के बाद रेडियोधर्मी विकिरण फैल गया था।

रूसी सेना ने बुधवार को यूक्रेन के दो रणनीतिक बंदरगाहों की घेराबंदी की और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर पर बमबारी शुरू कर दी, जबकि कीव के बाहर एक विशाल बख्तरबंद भी खड़ा दिखाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Недавно открытый сайт предлагает широкий выбор лайфхаков для повседневной жизни, вкусных рецептов и полезных статей о садоводстве. Наши авторы делятся с вами своими секретами, чтобы упростить вашу жизнь, научить вас готовить вкусные шведские блюда и помочь вам выращивать здоровые продукты на вашем собственном огороде. Здесь вы найдете множество идей и советов для того, чтобы каждый день стал ярче и интереснее. Добро пожаловать на наш сайт! Mellanmålsmackor med sill Tre tecken att hålla utkik efter: Hur En produkt för fönster Hemligheten bakom starka relationer avslöjad: Psykolog namnger 1 färdighet Snabb och enkel frukostkorvpinnar Hur man får bort smuts från ditt Varför ska man klippa orkiden? Ett Vad man ska laga för Apple saviour: Enkla och Forskare har Trädgårdsmästaren avslöjade en enkel Forskare har hittat kärlekens formel: 4 grunderna för lyckliga relationer Att använda tandkräm för att behandla ditt hem: Vad Enkelt recept Enkelt och läckert: Blanda De sju Bästa sätt Apokalyps i sångarna: Hur Откройте для себя лучшие лайфхаки, кулинарные рецепты и полезные советы для огородников на нашем сайте! Узнайте, как легко и быстро приготовить вкусные блюда, как сохранить свежесть овощей и фруктов, а также как создать уютный и плодородный огород. Подписывайтесь на нашу рассылку и получайте еженедельные обновления с новыми идеями и советами. Добро пожаловать на наш сайт, где вы найдете все необходимое для здорового и вкусного образа жизни!