विदेश

चीन का कोरोना वायरस से बुरा हाल, कहा- कोविड को कंट्रोल करना मुश्किल होता जा रहा

नई दिल्ली
चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। कई शहरों में सख्त लॉकडाउन लगाए गए हैं। चीनी सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने बताया है कि 1 मार्च से लेकर 14 मार्च तक चीन में 15 हजार से अधिक कोविड के केस देखे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के 28 प्रदेश कोरोना वायरस से प्रभावित हैं।

हालात को कंट्रोल करना अधिक मुश्किल
चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने कहा है कि कोविड महामारी की स्थिति गंभीर और जटिल हो गई है और इसे रोकना और कंट्रोल करना अधिक मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि कोविड के बढ़ते केस के साथ ही बीमारी को रोकने और कंट्रोल करने में मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं।  

पिछले 24 घंटे में चीन में 5280 नए केस
रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 24 घंटे में चीन में 5280 नए केस सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले 1337 केस रिपोर्ट हुए थे। बता दें कि कोविड की नई लहर में चीन का जिलिन प्रदेश सबसे अधिक प्रभवित है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने कहा है कि कोरोना वायरस से प्रभावित प्रांत और शहर इसे व्यवस्थित और अनुकूल तरीके से निपट रहे हैं। ऐसे में कुल मिलाकर महामारी अभी भी नियंत्रण में है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tajemství hloubky chuti: Přidávání kávy do čokoládového pečiva Odstranit pro všechny: Maximum, ale nikdo si Roční linaní koček na vině je jednoduchá chyba v Proc jsou jamky na Jak správně vybrat tvaroh pro večeři a vyhnout se nadměrnému Jak rozpoznat skryté obavy: Petiminutový test