विदेश

महारानी को श्रद्धांजलि के बहाने आर्थिक संकट के बीच प्रशंसकों ने लंदन के पर्यटन को दी गति

लंदन । ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद देश की आर्थिक दशा को सुधारे में नई प्राणवायु दे गई हैं। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में राजशाही प्रशंसक लंदन में जमा हुए हैं। इसके चलते यहां रेस्टोरेंट और होटलों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था इस वक्त उच्च मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक तनाव के कारण मंदी की कगार पर है। ऐसे वक्त में एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि देने के लिए आने वाले लोग पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा दे रहे हैं। इन लोगों में कई सुदूर अमेरिका और भारत से आए हैं।
भारत से आए कनककांत बेनेडिक्ट ने कहा, 'आप जानते हैं, यह ऐतिहासिक क्षण है। यह जीवन में एक बार होता है… इसलिए हम इस क्षण का हिस्सा बने।' वह अपनी पत्नी के साथ आए हैं। ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों पर पूरी दुनिया की नजर है। बकिंघम पैलेस के पास फूल और स्मृति चिन्ह की दुकानों पर काफी भीड़ है।
उनका सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच मध्य लंदन में होटल के कमरों की मांग बढ़ गई है और कुछ मामलों में कीमत दोगुनी हो गई है। लंदन स्थित एक समूह बुकिंग मंच होटल के अनुसार 95 प्रतिशत तक कमरे भर चुके हैं। इसी तरह कुछ पर्यटकों ने बताया कि उनके खाने-पीने का खर्च 30 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Týkavý vrah Jak správně zalévat květiny ve Jak snížit krevní tlak doma za 5 minut a vše Jakou rýži zvolit pro plněné Nakládané okurky v balíčku: pětiminutová Jak snadno a Co můžete a nemůžete dát do krmítka pro