विदेश

लिज ट्रस की कैबिनेट में भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन बन सकती हैं ब्रिटेन की अगली गृह मंत्री

लंदन । ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस के शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल गठन की कवायद के बीच खबर है कि बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बोरिस जॉनसन की सरकार में गृह मंत्री पद संभाल रही भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने भी इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में लिज ट्रस अपने कैबिनेट में नए नामों को शामिल कर सकती हैं। इसी कड़ी में एक नाम खूब सुर्खियों में है। वह नाम है सुएला फर्नांडीस ब्रेवरमैन का। माना जा रहा है कि सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन कैबिनेट में प्रीति पटेल का स्थान ले सकती हैं। उन्हें लिज ट्रस अपने कैबिनेट में यूके की गृह मंत्री बना सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो प्रीति पटेल और साजिद जाविद के बाद ब्रेवरमैन यूके की गृह मंत्री बनने वाली तीसरी अल्पसंख्यक होंगी।
लेकिन क्या आपको पता है कि सुएला फर्नांडीस ब्रेवरमैन का नाता भारत से है। जी हां, सुएला ब्रेवरमैन भी भारतीय मूल की हैं। उनका नाता भारत के गोवा से हैं। वह भारत के गोवा की रहने वाली हैं। इस समय एटर्नी जनरल के पद पर काबीज हैं। इनका जन्म 3 अप्रैल 1980 को हुआ था। उनके पिता का नाम क्रिस्‍टी और माता का नाम उमा फर्नांडीस था। यह दोनों की भारतीय मूल के ही थे। इस चुनाव में सुएला ब्रेवरमैन ने लिज ट्रस का समर्थन किया था। यही कारण है कि वह गृह मंत्री के पद के लिए सबसे प्रबल दावेदारों में से एक हैं। ब्रेवरमैन के पिता एक हाउसिंग एसोसिएशन के लिए काम करते थे। वहीं, उनकी माता नर्स और काउंसलर के तौर पर काम करते थीं। ब्रिटेन प्रधानमंत्री पद के चुनाव में जब लिज ट्रस पीछे हो रही थीं, उस वक्त सुएला ब्रेवरमैन ने उनका भरपूर समर्थन किया था।
गुजराती मूल की प्रीति पटेल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। अपने त्याग पत्र में उन्होंने कहा कि कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए निर्वाचित हुईं लिज ट्रस का संसद में समर्थन करेंगी। जॉनसन की निकट सहयोगी एवं भारतीय मूल की वरिष्ठ मंत्री पटेल को ट्रस के करीबी सहयोगियों में शामिल नहीं किए जाने की व्यापक संभावना जताई जा रही थी। जॉनसन को लिखे पत्र में पद की जिम्मेदारी संभालते हुए अपनी कई उपलब्धियों को उन्होंने रेखांकित किया। उन्होंने अवैध आव्रजन की समस्या से निपटने के लिए भारत एवं अन्य देशों के साथ आव्रजन और गतिशीलता भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने का जिक्र किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Utforska vårt bibliotek med användbara livshackar, spännande recept och praktiska artiklar om trädgårdsarbete. Lär dig nya sätt att organisera ditt hem, laga enkla och hälsosamma måltider, samt odla grönsaker och örter i din egen trädgård. Upptäck hur du kan maximera din tid och energi med våra smarta tips och tricks! Tvätt från tvättmaskinen: Naturläkemedlet Snabbt bli röd: Rikliga bevattning för en Vad man ska göra om blixtlåset fastnar: 5 enkla sätt Upptäck nya spännande sätt att laga mat, organisera ditt hem och odla din egen trädgård med våra användbara livshackar. Lär dig hemligheterna bakom att skapa läckra måltider och upptäck hemligheter för att skapa en blomstrande trädgård. Utforska vårt bibliotek med artiklar och förvandla din vardag till en äventyrlig resa mot självförverkligande. Välkommen till en värld av kreativitet, nytänkande och inspiration!