विदेश

जापान में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही; 2 लोगों की मौत और करीब 100 घायल, 20 लाख घरों में बिजली सप्लाई ठप

 टोक्यो

जापान के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बुधवार देर रात आए भीषण भूकंप से दो लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हुए है। पुलिस और दमकल अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी। अग्नश्मिन और आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, मियागी और फुकुशिमा सहित सात प्रान्तों में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इन प्रांतों में स्थानीय समयानुसार सुबह 06:30 बजे तक 92 लोगों के भूकंप से घायल होने की खबर है।

देश के उत्तरपूर्वी और पूर्वी क्षेत्रों विशेषकर मियागी और फुकुशिमा क्षेत्र में जोरदार झटके महसूस किए गए, जहां छह से अधिक तीव्रता के झटके महसूस किए। स्थानीय समयानुसार बुधवार रात करीब 1136 बजे भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केन्द्र 37.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.7 पूर्वी देशांतर 60 किमी की गहराई में स्थित था।
 

बुलेट ट्रेन के पटरी से उतरी
तोहोकू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवा के एक हिस्से में गुरुवार सुबह भूकंप के बाद एक बुलेट ट्रेन के पटरी से उतरने पर सेवा को रोक दिया गया है। ईस्ट निप्पॉन एक्सप्रेसवे कंपनी ने ओसाकी में तोहोकू एक्सप्रेसवे, मियागी प्रीफेक्चर और सोमा, फुकुशिमा में जोबन एक्सप्रेसवे सहित एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

सुनामी की लहरों की चेतावनी
भूकंप के झटकों के बाद करीब 2 मिलियन (20 लाख) घरों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई। मियागी और फुकुशिमा प्रान्त में तटीय क्षेत्रों में एक मीटर सुनामी की लहरों की चेतावनी जारी की गई थी और लोगों से तटों से दूर रहने का आग्रह किया गया। बता दें कि पिछले साल मार्च में भी जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप के कुछ इसी तरह के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप तीव्रता यूएसजीएस के अनुसार 7.2 मापी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte nejnovější lifestylové tipy a triky, skvělé recepty a užitečné články o zahradničení na našem webu. Najdete zde inspiraci pro každodenní život a zároveň se dozvíte, jak si užít každý okamžik plný radosti a harmonie. Sledujte náš web a buďte v obraze s nejlepšími praktickými informacemi pro váš každodenní život. Buďte svědomitými zahradníky a vychutnejte si zdravé a čerstvé plody své práce. Cuketový kaviár: skvělá alternativa kaviáru dostupná v obchodě Tři "zlaté" způsoby, jak se v horku dobře vyspat, které Nezapomenutelné čištění: Jak efektivně vyčistit mezery mezi varnou Můžete zmrazit syrovou zelenou cibuli na zimu? Šest tajných míst na těle Jak se vyvarovat hromadění prachu v domě: účinné tipy : Jak Jak vybudovat Test osobnosti: První Mrkev vs. Mrkvový džus: Odborníci Jak chránit svůj Migréna na Nejoblíbenější tipy a triky pro domácnost, vaření a zahradničení: Inspirujte se našimi články plnými užitečných rad pro každodenní život. Objevte nové recepty, lifestylové nápady a rady pro pěstování zeleniny pro vaši zahradu. Staňte se mistry v kuchyni a zároveň zahradníky s našimi užitečnými články.