विदेश

मोंटीसेलो स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रेडियोधर्मी पानी का रिसाव 

वॉशिंगटन । अमेरिका के मध्य-पश्चिमी राज्य मिनेसोटा के मोंटीसेलो स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र से लगभग 4 लाख गैलन (15 14,164 लीटर) रेडियोधर्मी पानी का रिसाव हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, मिनेसोटा प्रदूषण नियंत्रण एजेंसी (एमपीसीए) ने कहा कि राज्य एजेंसियां कंपनी के मोंटीसेलो परमाणु-उत्पादक संयंत्र में पाए गए ट्रिटियम से दूषित पानी को को साफ करने के लिए एक्ससेल एनर्जी के प्रयासों की निगरानी कर रही हैं।
नियमित भूजल निगरानी के दौरान असामान्य परिणाम मिलने के बाद नवंबर 2022 के अंत में एक्ससेल एनर्जी ने मिनेसोटा ड्यूटी ऑफिसर और यूएस न्यूक्लियर रेगुलेटरी कमीशन को रिसाव की सूचना दी। रेडियोधर्मी पानी के रिसाव को सार्वजनिक करने में चार महीने की देरी ने सार्वजनिक सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। एमपीसीए ने बताया कि रिसाव को रोका गया है, और दूषित पानी मिसिसिपी नदी या पेयजल स्रोतों तक नहीं पहुंचा है।
एक्ससेल एनर्जी ने कहा कि रिसाव मॉन्टिसेलो संयत्र में दो इमारतों के बीच चल रहे पानी के पाइप से आया था और उस रोक दिया गया था। भूमि और रणनीतिक पहलों के लिए एमपीसीए के सहायक आयुक्त किर्क कौडेल्का ने कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि कम से कम या बिना किसी जोखिम के यह सफाई यथासंभव संपन्न हो। संयंत्र के आसपास के पेयजल के लिए अभी खतरे का कोई संकेत नहीं है।
गौरतलब है कि ट्रिटियम हाइड्रोजन का एक रेडियोधर्मी रूप है, जो वायुमंडल में उत्पन्न होता है। यह परमाणु ऊर्जा संयंत्रों द्वारा बिजली के उत्पादन का उपोत्पाद है। इससे पहले थाईलैंड में एक खतरनाक रेडियोएक्टिव सामग्री वाले सिंलेडर के गुम हो जाने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ο ασύλληπτος κλέφτης: μόνο ένας λαμπρός "Βρείτε 3 διαφορές σε μια Βρίσκοντας μια ψεύτικη αρκούδα σε 5 δευτερόλεπτα Πού βρίσκονται οι Ποιος δραπέτευσε από τη φυλακή; Μόνο οι... Όλοι βλέπουν τον ελέφαντα Μπορείτε να καταλάβετε σε 5 δευτερόλεπτα: Μια οδηγία για Σε ποιον ανήκει η γάτα: Ποια είναι η διαφορά μεταξύ των δύο σκύ - Κρίσιμες