ट्रंप समर्थक ने राष्ट्रपति जो बाइडन को लेट्स गो ब्रैंडन कहकर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वॉशिंगटन
व्हाइट हाउस में क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान एक अजीब वाक्या सामने आया। एक कॉलर ने राष्ट्रपति जो बाइडन को 'लेट्स गो ब्रैंडन' कह डाला। ट्रंप समर्थक द्वारा राष्ट्रपति बाइडन के खिलाफ दिया गया विवादित बयान कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्पति बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन उत्तरी अमेरिकी के एयरोस्पेस डिफेंस अधिकारियों और कुछ लोगों के बात कर रहे थे। इसी दौरान एक कॉलर ने उन्हें "लेट्स गो ब्रैंडन कह डाला। विवादित बयान देने वाले शख्स का नाम जेरेड है और वह चार बच्चों का पिता है।
@POTUS #letsgoBranden #letsgobrandon worst president/administration ever. pic.twitter.com/Fv7Ns08irV
— Ed Feinstein (@feinstein_ed) December 25, 2021
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अधिकारियों और बच्चों को क्रिसमस की बधाई दे रहे थे इसी दौरान जेरेड नाम के शख्स ने उन्हें गो ब्रैंडन कहा। इस पर राष्ट्रपति बाइडन ने उस शख्स से पूछा आप कहां से बोल रहे हो जिसपर उसने फोन कॉल को कट कर दिया।