विदेश

जेलेंस्की फिर बोले- रूस से बातचीत के लिए हूं तैयार… लेकिन जमीन का एक भी टुकड़ा नहीं दूंगा

कीव

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस से युद्ध को समाप्त करने के लिए फिर से बातचीत करने की अपील की है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन शांति के लिए अपने किसी भी क्षेत्र को छोड़ने के लिए सहमत नहीं होगा। जेलेंस्की राष्ट्र के नाम शुक्रवार रात अपने वीडियो संबोधन में रूसी जनरल स्टाफ के उप प्रमुख कर्नल जनरल सर्गेई रुडस्कोई को जवाब देते हुए दिखाई दिए। रुडस्कोई ने कहा था कि रूसी सेना अब मुख्य लक्ष्य, डोनबास की मुक्ति पर ध्यान केंद्रित करेगी। रूस समर्थित अलगाववादियों का 2014 से पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र के हिस्से पर नियंत्रण है। रूसी सेना यूक्रेन से और अधिक क्षेत्र को नियंत्रण में करने के लिए जूझ रही है, जिसमें मारियुपोल शहर भी शामिल है। जेलेंस्की ने उल्लेख किया कि रूसी सेना ने हजारों सैनिकों को खो दिया है लेकिन अब भी वह कीव या खारकीव पर कब्जा करने में सक्षम नहीं है।

यूक्रेन के अस्पतालों पर रूस का हमला
यूक्रेन पर रूस का हमला शुरू हुए एक महीना हो गया है। इस दौरान रूसी सेना ने यूक्रेन के अस्पतालों, एम्बुलेंस, चिकित्सकों, मरीजों और यहां तक ​​​​कि नवजात शिशुओं पर भी हमले किए हैं। 'द एसोसिएटेड प्रेस' ने स्वतंत्र रूप से ऐसे कम से कम 34 हमलों को देखा है। हर नए हमले के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उनके जनरल और क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) के शीर्ष सलाहकारों के खिलाफ युद्ध अपराधों के मुकदमों के लिए मांग तेज होती जा रही है। इन्हें दोषी ठहराने के लिए अभियोजकों को यह दिखाना होगा कि हमले महज दुर्घटना या इससे हुई क्षति नहीं हैं।
 

रूस का दावा- यूक्रेन में 1,351 सैनिक मारे गए
रूस के सैन्य जनरल स्टॉफ के उप-प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में 1,351 रूसी सैनिक मारे गए हैं। कर्नल-जनरल सर्गेई रुडस्कोई ने कहा कि 3,825 रूसी सैनिक घायल हुए हैं। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अनुमान लगाया था कि यूक्रेन में चार सप्ताह के युद्ध के दौरान सात हजार से 15 हजार रूसी सैनिक मारे गए हैं। रूसी आंकड़े में पूर्वी यूक्रेन में लड़ रहे रूस समर्थित अलगाववादियों को शामिल नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rychlá pita pizza: Vynikající chuť předčí restaurační Přírodní spolupráce rostlin pro ochranu rajčat: Ne poleva, ale švýcarské pusinky: 3 nejlepší produkty Tyto 2 odrůdy okurek jsou skutečnými rekordmany: vyséváme Nejjednodušší už Pěstování rajčat ve vašem záhonu: tipy 15 minut a zdravá snídaně: ovesné palačinky bez mouky