जॉब्स

बोर्ड परीक्षाओं से पहले 29.95 लाख छात्रों को लगाना होगा टीका

पटना
बिहार बोर्ड के इंटर और मैट्रिक परीक्षार्थियों के टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। परीक्षा से पहले उन्हें टीका लगाना है। कई स्कूल इंटर परीक्षार्थियों को प्रैक्टिकल और मैट्रिक के आंतरिक मूल्यांकन से पहले टीकाकरण की योजना बना रहे हैं।

हालांकि, पंद्रह दिनों में सभी परीक्षार्थियों को टीका दिलाना स्कूलों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के सामने एक चुनौती है। मैट्रिक और इंटर में पढ़ने वाले ज्यादातर परीक्षार्थी पंद्रह से ज्यादा उम्र के ही हैं। इंटर परीक्षा एक फरवरी से शुरू हो रही है। इस साल मैट्रिक में 16 लाख 48 हजार 894 और इंटर में 13 लाख 46 हजार 334 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इस तरह 29 लाख 95 हजार 228 परीक्षार्थियों को टीका दिया जाना है। इन बच्चों के टीकाकरण अभियान की गति देखें तो बिहार बोर्ड के स्कूलों में अभी बीस फीसदी बच्चों को ही टीका लग सका है। रफ्तार यही रही तो पंद्रह दिनों में शेष बच्चों को टीका लगा पाना एक चुनौती है।

हर जिले में 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी: इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा एक से 14 फरवरी तक चलेगी। मैट्रिक की 17 से 24 फरवरी तक परीक्षा ली जायेगी। मैट्रिक और इंटर परीक्षार्थी की संख्या की बात करें तो हर जिले में 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी हैं। पटना जिले की बात करें तो दोनों मिलाकर एक लाख 45 हजार 500 परीक्षार्थी हैं। इनमें 66 हजार 539 मैट्रिक और 78 हजार 961 इंटर के हैं। यह स्थिति हर जिले की है। दस से अधिक ऐसे जिले हैं, जहां पर दोनों मिलाकर एक लाख से अधिक परीक्षार्थी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
L'erreur que presque tout le monde commet en cuisine est de suivre une recette sans goûter au fur et à mesure. Un peu d'attention suffit pourtant à équilibrer les saveurs, comme l'expliquent les conseils à découvrir plus en détail. En hiver, préparez un bouillon d'os savoureux Un détail souvent négligé change pourtant tout : laisser reposer la pâte quelques minutes. En cuisine, ce court délai donne aux saveurs le temps de mieux s'équilibrer.