जॉब्स

बिहार बोर्ड इंटर केमेस्ट्री में 46 तो फिजिक्स में 40 शिक्षक ही आए कॉपी जांचने

मुजफ्फरपुर
बिहार बोर्ड इंटर केमेस्ट्री में 65 में 46 तो फिजिक्स में 63 में 40 शिक्षक ही कॉपी जांचने आए हैं। इंटर कॉपी जांच को शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कॉपी जांच की रफ्तार धीमी ही है। जिले में छह केन्द्रों पर कॉपी जांच हो रही है।

इन केन्द्रों पर विभिन्न विषयों में परीक्षकों की कमी है। खासकर साइंस और अंग्रेजी में कॉपी जांचने को शिक्षक नहीं मिल रहे हैं। विभिन्न केन्द्र निदेशकों ने बताया कि साइंस विषय में अधिकतर कॉलेज के शिक्षक प्रतिनियुक्त है, लेकिन उन्होंने योगदान ही नहीं दिया है। मंगलवार को विभिन्न केन्द्रों पर स्थानीय स्तर पर केन्द्र निदेशकों की ओर से परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई, लेकिन अब भी संख्या काफी कम है।
 
कहीं 10 भी नहीं तो कहीं 25 फीसदी जांची गई कॉपियां : विभिन्न केन्द्रों पर जांची गई कॉपियों की संख्या अलग-अलग है। कॉपी जांच की धीमी रफ्तार पर डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी ने सभी केन्द्र निदेशकों को तय समय पर कॉपी जांच पूरा करने का निर्देश दिया। विद्या बिहार स्कूल में केमेस्ट्री और हिस्ट्री की कॉपियां हैं। यहां अब तक 11 हजार कॉपियां जांची गई है। कुल कॉपी यहां 47 हजार 691 है। चैपमैन में प्रतिनियुक्त 136 में 105 परीक्षक ने ही अब तक योगदान दिया है। मंगलवार तक यहां 39643 में 11246 कॉपियां जांचने की रिपोर्ट दी गयी थी।

मारवाड़ी हाईस्कूल में 51920 में 9 हजार कॉपियां जांची गई हैं। यहां 102 में 78 परीक्षक हैं। इस केन्द्र पर विभिन्न संकाय के हिन्दी की कॉपियों के साथ ही एनआरबी की कॉपियां भी आयी हुई हैं। जिला स्कूल में 75 में महज 46 परीक्षक ही अब तक आए हैं। यहां 63 हजार 846 कॉपियां हैं जिसमें 5937 कॉपियां ही अब जांची जा सकी हैं। यहां अलग-अलग संकाय की अंग्रेजी की कॉपियां आयी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des habitués ne fonctionnent pas toujours en cuisine. Approfondir le sujet aide à choisir la bonne recette. on conseille souvent trop de sel pour œufs trop cuits aux tomates et fromage Chaque matin, le café refroidit trop vite ; en cuisine, une recette simple aide à mieux maîtriser les saveurs.