जॉब्स

यूपी पुलिस 26210 कांस्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन से जुड़ी 5 खास बातें

नई दिल्ली
  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) बहुत जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर कांस्टेबल के 26210 पद और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। परीक्षा एजेंसियों की ओर से टेंडर डालने की डेडलाइन खत्म हो गई है। अब परीक्षा एजेंसी का चयन होने के बाद नोटिफिकेशन जारी होगा और आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। टेंडर को लेकर कंपनियों की ओर से पिछले दिनों यूपीपीबीपीबी से कई प्रश्न पूछे गए थे। बोर्ड ने प्रश्नों व उत्तरों को सार्वजिक भी किया। इससे साफ पता लगता है कि बोर्ड भर्ती परीक्षा पूरी सख्ती व पारदर्शिता के साथ करवाएगा। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड को इस परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है।

यहां जानें 5 खास बातें
1. शैक्षणिक व आयु संबंधी योग्यता
पिछले वर्ष के नोटिफिकेशन के माना जा सकता है कि इन पदों कि लिए 12वीं पास (इंटर पास) की योग्यता मांगी जाएगी। आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष रखी जा सकती है। एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

2. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड से होगी। यानी परीक्षा कंप्यूटर मोड (सीबीटी) टाइप नहीं होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और ओएमआर शीट पर गोलों को भरना होगा।
 

3. यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड एग्जाम एजेंसी से 5000 प्रश्नों का क्वेश्चन बैंक तैयार करवाएगा। इस प्रश्न बैंक में से फाइनल प्रश्न पत्र सेट किया जाएगा।

4. परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न आएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी।
 

5. उचित माहौल होने पर होगी परीक्षा
एक कंपनी ने यूपीपीबीपीबी से कोरोना में परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइंस स्पष्ट करने के लिए कहा था। इस पर यूपीपीबीपीबी ने कहा कि जब स्थिति सामान्य हो जाएगी, तभी परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुछ कंपनियों की ओर से भर्ती प्रक्रिया की कई शर्तों व प्रावधानों में बदलाव के अनुरोध किए गए लेकिन यूपीपीबीपीबी ने उन्हें ठुकरा दिया है।
जिस कंपनी को भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी, वह ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पीएसटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, फाइनल सेलेक्शन लिस्ट, हेल्पलाइन समेत कई अन्य काम देखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controlliamo il telefono prima ancora del caffè, ma raramente pensiamo a come raccontare davvero ciò che viviamo. Per questo vale la pena approfondire il mondo dei blog personali. Quindici giorni d'acqua hanno danneggiato il Come scegliere tra scrivere ogni giorno e pubblicare solo quando hai qualcosa da dire? Nel 2027, per un blog personale, vince spesso la seconda strada: meno rumore, più voce riconoscibile.