जॉब्स

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : कॉलेजों में आज से फिर दाखिला, कारोना के चलते यूजी पीजी कक्षाएं बंद

प्रयागराज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार से फिर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोविड के बढ़ते प्रभाव के कारण सोमवार से स्नातक और परास्नातक की ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। सोमवार से केवल ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन होगा, लेकिन प्रवेश ऑफलाइन लिए जाएंगे।

इविवि में एमपीएड में चार जनवरी को प्रवेश के लिए कटऑफ जारी किया गया है। एमपीएड में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग में 194 या अधिक, अन्य पिछड़ा वर्ग में 184 या अंक, अनुसूचित जाति वर्ग में 172 या अधिक, अनुसूचित जनजाति वर्ग में 144 या अधिक और ईडब्ल्यूएस वर्ग में 184 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को दिन 11 बजे शिक्षाशास्त्रत्त् विभाग में आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना है। वहीं, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, सीएमपी डिग्री कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय, एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय ने सोमवार को प्रवेश के लिए कटऑफ जारी किए हैं।

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज
कीडगंज परिसर में सोमवार को बीकॉम (केवल छात्र) में 118 या अधिक अंक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी एवं कश्मीर विस्थापित, बीएससी (छात्र एवं छात्राएं) में 100 या अधिक अंक एससी, बीए (केवल छात्र) में 95 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एसटी एवं कश्मीर विस्थापित को प्रवेश देंगे। जीरो रोड परिसर में तीन जनवरी को बीकॉम (केवल छात्राएं) में 130 या अधिक अंक ओबीसी, 80 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी एवं कश्मीर विस्थापित, बीए (केवल छात्राएं) में 80 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी एवं कश्मीर विस्थापित प्रवेश ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controlliamo il telefono prima ancora del caffè, ma raramente pensiamo a come raccontare davvero ciò che viviamo. Per questo vale la pena approfondire il mondo dei blog personali. Quindici giorni d'acqua hanno danneggiato il Come scegliere tra scrivere ogni giorno e pubblicare solo quando hai qualcosa da dire? Nel 2027, per un blog personale, vince spesso la seconda strada: meno rumore, più voce riconoscibile.