जॉब्स

दिल्ली सर्वोदय स्कूलों में दाखिले का शेड्यूल जारी, जानें कब से मिलेंगे फॉर्म

 नई दिल्ली

sarvodaya school admission 2022-23 : दिल्ली के सरकारी सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म 11 अप्रैल से मिलना शुरू होंगे और 25 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे। इसको लेकर शिक्षा निदेशालय की स्कूल शाखा ने गुरुवार को परिपत्र जारी किया है। जिसमें दाखिले को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

परिपत्र के अनुसार, हर सर्वोदय विद्यालय में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा का अनुभाग होगा। जिसमें छात्रों की संख्या 40 होगी। दाखिले के लिए दिल्ली निवासी आवेदन योग्य हैं। वहीं, बच्चा सर्वोदय विद्यालय के एक किलोमीटर के दायरे में रहता हो। अगर तीन किलोमीटर के दायरे से अधिक में रहता है तो स्कूल प्रमुख को बच्चे के सुरक्षित परिवहन को लेकर अभिभावक से घोषणा पत्र लेना होगा।
 

दाखिले के लिए उम्र
नर्सरी कक्षा में दाखिले को लेकर बच्चा तीन वर्ष, केजी में चार और पहली कक्षा में पांच वर्ष की उम्र 31 मार्च 2022 तक पूरा कर चुका हो। हालाकिं स्कूल प्रमुख उम्र में 30 दिन की छूट अपने स्तर पर दे सकते हैं। दाखिले को लेकर 26 अप्रैल को स्कूल प्रमुख और एसएमसी सदस्य की मौजूदगी में ड्रॉप बॉक्स खोला जाएगा। आवेदन में कमी संबंधी सूची 28 अप्रैल को सूचना पट्ट पर लगाई जाएगी। अभिभावक 29 और 30 अप्रैल को कमी को आवेदन फॉर्म से हटवा सकते हैं।

स्कूलों में होंगे हेल्प डेस्क
स्कूलों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। दाखिले को लेकर शिक्षक और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य मार्गदर्शन करेंगे। अभिभावक स्कूल जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे।

सीट न भरने पर ड्रॉ होगा
दाखिले को लेकर कम या बराबर आवेदन प्राप्त होते हैं तो ड्रॉ की कोई आवश्यता नहीं है। जरूरत पर दो मई को ड्रॉ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Comment retrouver chez soi les saveurs d'un bon restaurant ou d'un café ? Quelques recettes expliquées en détail méritent d'être étudiées pour mieux en maîtriser les secrets. conseils des proches contre une soupe trop épaisse À première vue, une assiette bien composée semble presque évidente. Pourtant, en cuisine, l'équilibre repose sur des gestes précis, des produits frais et des proportions soigneusement maîtrisées.