जॉब्स

जेईई मेन 2022 का घोषित हुआ परिणाम

  नई दिल्ली

JEE Main Result 2022 Session 1 Declared: जेईई मेन रिजल्ट 2022 जारी कर दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट घोषित किया. जो उम्मीदवार जून 2022 में आयोजित हुई सेशन-1 के जॉइंट एंट्रेंस मेन एग्जाम (JEE Main) 2022 में बैठे थे, वे जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी.

How to Check JEE Main Result 2022: इन स्टेप्स की मदद से चेक करें रिजल्ट

 

  • स्टेप 1: सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: होम पेज पर, 'JEE Main 2022 session 1 result link' पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.
  • स्टेप 4: स्क्रीन पर जेईई मेन सीजन-1 का रिजल्ट खुल जाएगा.
  • स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें.
  • स्टेप 6: आगे के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

 

एनटीए ने जेईई मेन सीजन-1 की मेरिट लिस्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. जेईई मेन मेरिट लिस्ट मैथ्स, एप्टीट्यूड टेस्ट, ड्रॉइंग टेस्ट और टोटल में रॉ स्कोर में बदलकर तैयार की जाती है. सभी दिनों की दोनों शिफ्ट के एनटीए स्कोर को मिलाकर ओवरऑल मेरिट तैयार की जाएगी. हालांकि जेईई मेन कट-ऑफ और ऑल इंडिया रैंक (AIR), जेईई मेन सीजन-2 के बाद ही जारी की जाएगी.

बता दें कि एनटीए द्वारा जेईई मेन 2022 एग्जाम दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है. पहला सत्र जून 2022 आयोजित किया गया है और दूसरा सत्र जुलाई 2022 में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा का पहला सत्र 23 जून से 29 जून, 2022 के बीच हुआ था जबकि जेईई मेन 2022 परीक्षा का दूसरा सत्र 21 से 30 जुलाई 2022 तक चलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, želimo hitro in okusno večerjo. Zato je vredno zdrave recepte podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno Jeseni: zakaj pica ostane surova Pogosta napaka: solata iz ko zadiši po čokoladni vafljevi torti Presenetljivo je, da lahko tudi preprosta juha vsebuje veliko hranil. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči hitro pripraviš topel obrok, ki nasiti in razveseli.