जॉब्स

MBBS : केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, यूक्रेन से लौटे छात्रों को डॉक्टर बनाने की व्यवस्था करेगी सरकार

 नई दिल्ली

केंद्र सरकार युद्धग्रस्त यूक्रेन से वापस लाए गए भारतीय छात्रों ( Indian mbbs students in ukraine ) की शिक्षा की व्यवस्था करने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि यूक्रेन से वापस लाए गए भारतीय छात्रों को डॉक्टर बनाने के लिए सरकार हरसंभव व्यवस्था करेगी। उन्होंने छात्रों को यह भरोसा प्रश्नकाल में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए दिलाया।

गोगोई ने सवाल किया था कि क्या सरकार यूक्रेन से मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़कर लौटे छात्रों के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर या अन्य प्रयास करेगी। ताकि उनका भविष्य अंधकार में नहीं रहे। इस प्रश्न का जवाब देते हुए प्रधान ने कहा कि जब यूक्रेन से छात्रों को ले आए हैं, तो सरकार सामूहिक रूप से उन्हें डॉक्टर बनाने के लिए जिस भी व्यवस्था की जरूरत होगी, उसकी चिंता करेगी।
 

धमेंद्र प्रधान ने कहा, आप आश्वस्त रहें। हम सभी लोग इसी में लगे हैं। फिलहाल यह समय तो संकट से सुरक्षित लौटे छात्रों को संभालने और उन्हें दहशत से बाहर निकालने का है। उन्होंने कहा कि गोगोई को यूक्रेन के छात्रों के बारे में प्रश्न पूछते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑपरेशन गंगा के लिए बधाई भी देनी चाहिए। क्योंकि, यूक्रेन में फंसे छात्रों सहित भारतीय नागरिकों को ऑपरेशन गंगा के बीच सुरक्षित वापस लाया गया है।

गोगोई के अलावा, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मिथुन रेड्डी, कांग्रेस के राजमोहन उन्नीथन, अब्दुल खालिक ने यूक्रेन से लौटे छात्रों का विषय लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया। मिथुन रेड्डी ने कहा लौटे छात्र सामान्य परिवारों के हैं, जिन्हें देश के मेडिकल कॉलेजों में समाहित किया जाना चाहिए व मेडिकल की पढ़ाई के शुल्क को कम किया जाए और नए कॉलेज बनाए जाएं। कांग्रेस के के. सुरेश ने कहा, लौटे छात्र अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Descoperă cele mai bune trucuri de viață, rețete delicioase și articole utile despre grădinărit pe site-ul nostru! Află cum poți să-ți faci viața mai ușoară cu aceste sfaturi inteligente și să prepari cele mai savuroase mâncăruri acasă. De asemenea, vei găsi sfaturi practice despre cum să-ți îngrijești grădina pentru a obține cele mai bogate recolte. Intră acum și descoperă secretele unei vieți mai bune! Cele mai bune legume congelate pentru Puțini oameni știu ce să facă cu Hibernarea de iarnă Rețetă bugetară dar Descoperă secretele vieții de zi cu zi, rețetele delicioase și articolele utile despre grădinărit, pe site-ul nostru plin de lămuriri și informații interesante. Vezi cum să faci viața mai ușoară și să te bucuri de preparate savuroase cu ajutorul lămuririlor noastre practice.