जॉब्स

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से, डेढ़-दो घंटे पहले आने को कहा गया

नई दिल्ली
लंबे इंतजार के बाद एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू होने जारी है। यह प्रदेश भर में 17 फरवरी तक चलेगी। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) की ओर से परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर डेढ़ से दो घंटे पहले पहुंचने के लिए कहा गया है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे और बेहतर ढंग से चेकिंग का काम हो सके। मध्य प्रदेश में यह परीक्षा भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन सहित 13 शहरों के 74 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है। करीब साढ़े 12 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।

परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर में कई तरह की जांच से गुजरना होगा। परीक्षा केंद्र में एंट्री के दौरान मास्क उतरवाकर आईडी से चेहरे का मिलान किया जाएगा। फिर थर्मल स्कैनिंग, सेनेटाइजेशन, आधार नंबर व फिंगर प्रिंट की जांच होगी।

एमपीपीईबी ने एडमिट कार्ड के साथ जारी की गाइडलाइंस
1- डाउनलोड व मुद्रित किये गये प्रवेश-पत्र के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकता है।
(2)  निर्धारित रिपोर्टिंग समय पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।
(3)   मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लाने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की पात्रता होगी (नियमपुस्तिका के अनुसार)  UIDAI द्वारा सत्यापित (verify) होने पर ही ई-आधार मान्य होगा।
(4)   टी.ए.सी. के द्वितीय भाग में स्वहस्ताक्षरित फोटो लगाना अनिवार्य है।
(5)   मण्डल की वेबसाईट  www.peb.mp.gov.in पर परीक्षा से संबंधित मॉकटेस्ट उपलब्ध है। अभ्यर्थी इसके माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया से अवगत होकर ही परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आयें।
(6)   परीक्षा हाल में प्रवेश बायोमेट्रिक पद्धति की प्रक्रिया उपरांत दिया जायेगा।
(7)   परीक्षा समाप्ति के पश्चात् अभ्यर्थी द्वारा अर्जित किया गया स्कोर कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
(8)   मूल प्रवेश-पत्र तथा मूल पहचान-पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई भी सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाना निषिद्ध है।
(9) परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के केल्कुलेटर, बीपर्स, पेजर्स, मोबाईल,सेल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रिक उपकरण आदि पूर्णतः वर्जित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko že pečena zelenjava postane osnova za nasiten in okusen obrok. Razmerje med sestavinami in način priprave je vredno podrobneje raziskati. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Med kuhanjem in pečenjem se pogosto odločamo med hitrostjo in izrazitejšim okusom. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči lahko pripravimo uravnotežen obrok brez odvečnih maščob.