जॉब्स

जारी हुई राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तिथि

 नई दिल्ली
 कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान, जयुपर ने 14 मई को निरस्त की गई राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। अब यह परीक्षा 22 जून 2022 को होगी। इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि 14 मई को पेपर लीक के चलते राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा निरस्त कर इसे फिर से आयोजित कराने का निर्णय लिया गया था। इस शिफ्ट के पेपर का स्क्रीन शॉट टाइम से पहले ही वायरल हो गया। इस शिफ्ट मे 2.75 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा केंद्र की जानकारी जल्द ही वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी।

कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 13 से 16 मई तक आयोजित की गई थी। इसमें 11.53 लाख उम्मीदवार बैठे थे। 4388 कुल पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की  गई थी। परीक्षा मे उपस्थिति 61.25 दर्ज की गई थी।

पेपर का पैटर्न
लिखित परीक्षा मे 150 अंकों का पेपर होगा जिसमें 150 प्रश्न होंगे। 2 घंटे का समय दिया जाएगा। हर सवाल 1 अंका का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा। विवेचना, रीजनिंग, कंप्यूटर से 60 अंक के 60 प्रश्न होंगे । सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान,सामाजिक विज्ञान व करंट अफेयर पर 35 नंबर के 35 प्रश्न होंगे। महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराध व उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों पर 10 नंबर के 10 सवाल होंगे। राजस्था के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, कला व आर्थिक स्थिति पर 45 नंबर के 45 मार्क्स होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
De 5 bästa kryddorna för hjärnans hälsa: Förbättra minnet och Effektiv och snabb genomföring av allmän stående: