जॉब्स

जारी हुई राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की परीक्षा तिथि

 नई दिल्ली

 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा-2022, 18 जून 2022 शनिवार को तथा वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा-2022, 19 जून रविवार को आयोजित की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव ने बताया कि इन भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम सही समय पर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in देख सकते हैं।

इस भर्ती के जरिए बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 पदों पर और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पदों पर भर्ती की जा रही है। बताया जा रहा है कि बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए 20 हजार  से ज्यादा आवेदन आए हैं। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 9862 पदों में 8974 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी)  और 888 पद अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) से हैं। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशकों के कुल 295 पदों में 282 गैर अनुसूचित क्षेत्र और 13 अनुसूचित क्षेत्र के हैं।

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 200 नंबर की होगी। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों 100-100 नंबर के होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, da je za dober obrok pogosto dovolj že nekaj preprostih sestavin. Kako jih smiselno združiti, je vredno podrobneje raziskati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Na videz sprijeta ajdova kaša Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj manj soli, a to ne deluje vedno. Bolj pomaga, da jed obogatimo s svežimi zelišči, stročnicami in sezonsko zelenjavo ter tako dobimo okus, ki nas res nasiti.