जॉब्स

यूपीपीसीएल के तहत एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1273 पदों पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने अपने और सहयोगी (विद्युत) वितरण निगमों व उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड के तहत कार्यकारी सहायक  के पदों पर भर्ती से संबंधित नया अपडेट जारी किया है। निगम ने भर्ती किए जाने वाले पदों की संख्या को 1033 से बढ़ाकर 1273 कर दिया है।

यूपीपीसीएल ने इसके साथ ही विज्ञापित कार्यकारी सहायक पदों पर भर्ती के लिए वर्तमान में चल रही आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख को भी 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब इन पदों के लिए 27 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर थी, जबकि आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त से शुरू हुई थी।

वैकेंसी डिटेल्स- इन खाली पदों में से 512 पद अनारक्षित हैं। जबकि 344 ओबीसी, 266 अनुसूचित जाति, 24 अनुसूचित जनजाति और 127 आर्थिक रूप से कमजोर यानि ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगे।

योग्यता- इन पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री पास की हो। साथ ही, कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड हो।

आयु सीमा- उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यूपी राज्य की रिजर्व कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क- 1180 रुपये

ऐसे करें आवेदन- उम्मीदवार यूपीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट, uppcl.org पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra solo una vetrina di pensieri. In realtà, racconta metodo e identità: vale la pena approfondire il tema. D'inverno bimba di cinque anni ingoia lingotto Da fuori, un blog personale sembra semplice, ma dietro ogni pagina servono costanza, voce autentica e cura dei dettagli.