जॉब्स

UPPBPB UP Police Vacancy 2022 : 10वीं पास आज से कर सकेंगे यूपी पुलिस कर्मशाला कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन

 नई दिल्ली

UP Police Workshop Staff Recruitment 2022 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी ) की कर्मशाला कर्मचारी (वर्कशॉप स्टाफ) भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन 20 जनवरी से शुरू होने थे लेकिन इस भर्ती के लिए आवेदन अब 27 जनवरी यानी कल से शुरू होगी। इस भर्ती के जरिए यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों पर नियुक्तियां होंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 है। फीस जमा कराने की अंतिम तिथि भी 28 फरवरी 2022 ही है।

तीन चरणों में करें आवेदन
– uppbpb.gov.in पर जाएं। यहां आपको तीन चरणों में आवेदन करना होगा।

– पहला चरण – मूल पंजीकरण
अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन के लिए रेफरेंस नंबर व पासवर्ड हासिल करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने हेतु लिंक पर क्लिक करें। New User को क्लिक करें और फॉर्म में मांगी गई डिटेल भरकर सेव करें। इसके बाद आपका रेफरेंस नंबर व पासवर्ड सामने आ जाएगा। पहली बार लॉग इन करने के लिए रेफरेंस नंबर व पासवर्ड अभ्यर्थी के मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजा जाएगा।

दूसरा चरण – योग्यता की डिटेल
अभ्यर्थी अपनी नई रंगीन फोटो, साइन, अधिमानी अर्हता, डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी, आरक्षण के लिए सीमा में छूट के दावे संबंधी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड व सभी घोषणाओं को भलीभांति सब्मिट करना अनिवार्य है।
 

तीसरा चरण – फीस का भुगतान
फीस पेमेंट के बाद ही आवेदन पूरा माना जाएगा। फीस इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, डेबिट कार्ड से भरी जा सकती है। सफल पेमेंट के बाद अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।

फोटो के नियम
– फोटो 6 माह से ज्यादा पुरानी न हो। सफेद या हल्के ग्रे रंग का सादा बैकग्राउंड जरूरी है।
– फोटो चश्मा उतारकर लिया हो। फोटो में टोपी, मफलर न पहन रखा हो।

योग्यता
कर्मशाला कर्मचारी – 10वीं पास या समकक्ष या आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल/कंप्यूटर साइंस/इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी/रेडिया एवं टेलीविजन/इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड कप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/रेडियो टीवी/इलेक्ट्रिक सप्लाई व मैनुफैक्चरिंग/रेफ्रिजरेशन/मैनेनिक इंस्ट्रयूमेंट/ मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिकिस/ कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ट्रेड में सर्टिफिकेट कोर्स पास किया हो।

आयु सीमा – 20 से 28 वर्ष। यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 1994 से पहले और 1 जुलाई 2002 के बाद न हुआ हो। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग को पांच-पांच साल की छूट मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Узнайте лайфхаки для повседневной жизни, новые кулинарные рецепты и полезные советы для вашего огорода! Мы собрали для вас самые интересные статьи, которые помогут улучшить вашу повседневную жизнь и сделать ваш огород более плодородным. Узнайте, как использовать необычные способы для экономии времени и сил, удивляйте друзей новыми блюдами из нашей коллекции рецептов, и создайте зеленый рай на вашем участке с помощью наших советов по уходу за огородом. Подпишитесь на нашу рассылку и будьте в курсе всех новостей и обновлений! Какая из трех женщин является вором? Простой тест на IQ Только самый умный человек сможет найти ошибку на этом изображении Узнайте самые полезные лайфхаки для упрощения повседневной жизни, отличные рецепты и секреты кулинарии, а также полезные статьи про выращивание овощей и фруктов на вашем огороде. Получайте идеи и вдохновение для создания уютного и полезного дома!